UNION; छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गए चंद्रकांत पांडे, उमेश सिंह बने सचिव

रायपुर, छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। इस चुनाव में 772 वोटरों में से 725 ने मतदान किया था। शाम को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर चंद्रकांत पांडे और सचिव पद पर उमेश सिंह ने जीत हासिल की।

अध्‍यक्ष पद के लिए चार उम्‍मीदवार मैदान में थे, जिसमें चंद्रकांत पांडेय को 233 वोट, हीराचंद बघेल को 107 वोट, कांति सूर्यवंशी को 194 और महेंद्र सिंह राजपूत को 188 वोट मिले। वहीं तीन वोट निरस्त हुए. चंद्रकांत पांडेय नव जागृति पैनल और हीरा चंद बघेल समधान पैनल से प्रत्‍याशी थे। अजीश मिरे उपाध्यक्ष चुने गए. उपाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें से अजीश मिरे को 276 वोट, कृष्ण लाल कश्यप को 202 वोट, मनोज कुमार साहू को 105 वोट, संतोष कुमार त्रिपाठी को 37 वोट और वीरेंद्र कुमार मिर्चे को 103 वोट प्राप्त हुए. दो मत निरस्त हुए।

सचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें से अनिल हरदेल को 84, महेश कुमार तिवारी को 93, सपन कुमार जांगड़े को 95, शिव प्रजापति को 101 और उमेश सिंह को 344 वोट मिले. वहीं आठ मत निरस्त हुए. संयुक्त सचिव पद के लिए भी पांच प्रत्याशी मैदान में थे. इसमें से अमित कुमार वर्मा को 99, धनेश्वर सिंह को 153, दिनेश सिंह ठाकुर को 128, महेश बड़ा को 310 को रविकांत बोरा को 28 मत मिले.

कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी थे, जिसमें छवि राम साहू को 405, जलेश राम को 176 और पवन कुमार साहू को 140 वोट प्राप्त हुए. स्कूल शिक्षा विभाग के अनुभाग अधिकारी सुनील अनंत बापट ने सभी नवा निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है.

  • Related Posts

    EDUCATION; लंबित पेंशन प्रकरणों को 30 सितंबर तक निपटाएं, शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक पूर्ण करने के निर्देश

    रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक समय पर पूर्ण करने के…

    PWD; ठेकेदारों के लिए 22-30 सितम्बर तक रोजाना GePNIC का ऑनलाइन प्रशिक्षण

    *ई-टेंडरिंग की नई व्यवस्था से पहले ठेकेदारों को प्रशिक्षण, 1 अक्टूबर से नए पोर्टल पर बनेंगी और प्रकाशित होंगी निविदाएं रायपुर. लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था में बड़ा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर