CROP; पटवारी,आरआई.,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और पंचायत सचिव करेंगे डिजिटल क्रॉप सर्वे के साथ गिरदावरी का परीक्षण

0 अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने ली बैठक, 53 हजार खसरों का होगा सत्यापन

रायपुर, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी के मोबाइल च्ट ऐप से सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे / भूईंया सॉफ्टवेयर में दर्ज फसल प्रविष्टियों का 05 प्रतिशत रैंडम सत्यापन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्य तीन स्तरों पर होगा। इसी संबंध में आज रायपुर जिले में अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रथम चरण में चयनित खसरों का सत्यापन कलेक्टर द्वारा नामित राजस्व और कृषि विभाग के फील्ड अधिकारी करेंगे। यदि प्रविष्टि गलत पाई जाती है तो उसे भौतिक सत्यापन के आधार पर 31 अक्टूबर 2025 तक सुधारना होगा। अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि जिले में कुल 53 हजार खसरों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए 15 अक्टूबर तक की समय-सीमा तय की गई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले के पटवारी, आर.आई. और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    IGKV; कृषि शिक्षा के लिए नहीं मिल रहे छात्र, 396 सीट खाली, अब पीएटी. एवं 12वीं के आधार पर बीएससी.कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी     

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि…

    IGKV; कृषि विवि. में 29-30 सितंबर को होगा ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’,छत्तीसगढ के एक हजार युवा शामिल होंगे

    0 आई.आई.टी, एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी. और सीजी काॅस्ट भी होंगे आयोजन में सहयोगी रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी