FEDERATION; सीएम साय बोले- कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीर

0 मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को  विस्तार से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने धैर्यपूर्वक सभी बिंदुओं को सुना और कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। श्री साय ने कहा कि कर्मचारी वर्ग शासन-प्रशासन की रीढ़ है। उनकी कार्यकुशलता और समर्पण से ही शासन की नीतियाँ और कार्यक्रम प्रभावी रूप से क्रियान्वित होते हैं।

भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ कमल वर्मा, प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी, प्रांतीय प्रवक्ता जी.आर. चंद्रा एवं चंद्रशेखर तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री रोहित तिवारी, प्रांतीय सलाहकार बी.पी. शर्मा, पंकज पाण्डेय, राकेश शर्मा, उप जिला संयोजक जशपुर अजय गुप्ता तथा जिला संयोजक जशपुर संतोष कुमार टांडे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    EXAM; मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 को,काले,गहरे नीले, हरे रंग के कपड़े और गहने प्रतिबंधित, केवल चप्पल पहनकर केंद्र में आने की अनुमति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्र्देश के विभिन्न जिलों में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया है। राजधानी में 104 परीक्षा केंद्रों में…

    GOVT; सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर बंदिश, सक्षम प्राधिकारी से अवकाश की मंजूरी जरुरी

    0 सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने जारी किए निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……