PROPERTY; मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति,गौतम अदाणी दूसरे,पहली बार टॉप-3 में महिला भी शामिल,इतनी है इनकी सम्पत्ति

नई दिल्ली, अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने गौतम अदाणी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय का स्थान एक बार फिर से हासिल कर लिया है। बुधवार को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार 9.55 लाख करोड़ रुपये (105 अरब डालर) की संपत्ति के साथ 68 वर्षीय रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन शीर्ष स्थान पर लौट आए हैं, जबकि 63 वर्षीय अदाणी (Gautam Adani) और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। 

पहली बार टॉप-3 में महिला भी

इस सूची के इतिहास में पहली बार कोई महिला शीर्ष तीन में जगह बनाने में कामयाब रही है। 44 वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) और उनके परिवार ने 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वह न केवल भारत की सबसे अमीर महिला बनीं, बल्कि शीर्ष 10 में सबसे कम उम्र की महिला भी हैं। 

ये हैं देश के टॉप-10 अरबपति

रैंकनामनेटवर्थ (2025)नेटवर्थ में बदलावकंपनी
1मुकेश अंबानी और परिवार9,55,410 रुपए-6%रिलायंस इंडस्ट्रीज
2गौतम अदाणी और परिवार8,14,720 रुपए-30अदाणी ग्रुप
3रोशनी नादर मल्होत्रा और परिवार2,84,120 रुपएसूची में नईएचसीएल
4सायरस एस पूनावाला और परिवार2,46,460 रुपए-15%सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
5कुमार मंगलम बिरला और परिवार2,32,850 रुपए-1%आदित्य बिरला ग्रुप
6नीरज बजाज और परिवार2,32,680 रुपए43%बजाज ग्रुप
7दिलीप सांघवी2,30,560 रुपए-8%सन फार्माक्युटिकल इंडस्ट्रीज
8अजीम प्रेमजी और परिवार2,21,250 रुपए16%विप्रो
9गोपीचंद हिंदुजा और परिवार1,85,310 रुपए-4%हिंदुजा ग्रुप
10राधाकिशन दमाणी और परिवार1,82,980 रुपए-4%एवेन्यू सुपरमार्ट्स

देश में 350 से ज्यादा हैं अरबपति

इस सूची का 2025 संस्करण भारत के अरबपति समुदाय में विस्तार का प्रतीक है। देश में अब 350 से ज्यादा अरबपति हैं, जो 13 साल पहले इस सूची के पहली बार प्रकाशित होने के बाद से छह गुना ज्यादा हैं। कुल मिलाकर, 1,687 व्यक्तियों की संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। सूची में 284 नए लोग जुड़े हैं। सूची में शामिल सभी लोगों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत ज्यादा है। यह आंकड़ा स्पेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से भी ज्यादा है और भारत की जीडीपी के लगभग आधे के बराबर है। 

हर हफ्ते बन रहा नया अरबपति

पिछले दो वर्षों में भारत में औसतन हर सप्ताह एक नया अरबपति बना है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत के सबसे धनी व्यक्तियों ने प्रतिदिन 1,991 करोड़ रुपये की दर से संपत्ति अर्जित की है। सबसे ज्यादा फायदा नीरज बजाज के नेतृत्व वाले बजाज परिवार को हुआ और उनकी संपत्ति 69,875 करोड़ रुपये बढ़कर 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गई और सूची में वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

शाहरुख पहली लिस्ट में, अरविंद श्रीनिवास सबसे युवा

अमीरों के क्लब में अब शाहरूख खान भी सबसे कम उम्र के अरबपतियों की बात करें तो परप्लेक्सिटी के 31 वर्षीय संस्थापक अरविंद श्रीनिवास ने 21,190 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ सूची में जगह बनाई।जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा (22) और आदित पलिचा (23) भी इस सूची में हैं। शाहरुख खान पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए और उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये हो गई। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा भी अरबपतियों की सूची में वापस आ गए जब कंपनी के शेयर की कीमत में भारी उछाल के साथ उनकी संपत्ति 15,930 करोड़ रुपये हो गई।

451 अरबपतियों के साथ मुंबई टॉप पर

संख्या के लिहाज से देखें तो मुंबई 451 लोगों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद नई दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) का स्थान है। महिलाओं ने भी अपनी छाप छोड़ी है और इस साल 101 ने सूची में जगह बनाई है। सूची में शामिल लोगों की औसत आयु 65 वर्ष है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान है। दिलचस्प बात यह है कि 1990 के दशक में जन्मे 20 लोग अब इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा हैं।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती