HEALTH; BMO हटाए गए, एक दर्जन कर्मचारियों को नोटिस, निरीक्षण में बीएमओ समेत स्टाफ नदारद मिला

अंबिकापुर, सरगुजा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. योगेंद्र पैकरा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव तिग्गा को प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला ने अस्पताल में लगातार अव्यवस्था की मिल रही शिकायतों की जांच के बाद की है।

डॉ. शुक्ला का कहना है कि बीएमओ को अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। मरीजों उनके स्वजन के साथ ही जन सामान्य से लगातार शिकायतें मिलती रही। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए जब वे स्वयं अस्पताल पहुंचे तो सारे आरोप सही पाए गए।

स्वयं बीएमओ के साथ लगभग एक दर्जन कर्मचारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। यह कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है। इस कारण बीएमओ को हटाया गया है। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा जा रहा है। संतोषप्रद जबाब नहीं होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सामने आयी कई अव्यवस्थाएं
संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला ने शुक्रवार शाम 4:50 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओपीडी सेवाओं का संचालन समय अनुसार नहीं किया जाना पाया गया। लैब एवं दवा वितरण पूरी तह बंद पाया गया, जबकि यहां फार्मासिस्ट के साथ लैब टेक्नीशियनों की पदस्थापना है। अस्पताल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई है। कर्मचारियों के द्वारा निर्धारित गणवेश में सेवाएं देते हुए नहीं पाया गया।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर को व्यवस्थित रूप से संधारण नहीं किया जाना पाया गया। साथ ही उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया, अवलोकन में लगभग 10 से 11 अधिकारी, कर्मचारी द्वारा बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं भी अनुपस्थित थे।

डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि पूर्व में भी प्राप्त शिकायत के पश्चात खंड चिकित्सा अधिकारी उदयपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर का सुव्यवस्थित संचालन शासन के निर्देशों के अनुरूप नहीं किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया था। किंतु कोई सुधार नहीं किया गया। इसे देखते हुए डा योगेंद्र पैकरा प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी के पद से पृथक करते हुए डा संजीव कुमार तिग्गा चिकित्सा अधिकारी को प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी उदयपुर नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    BLOOD; 1188 महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज

    रायपुर , रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर