POLITICS; ‘इमरान खान जिंदा हैं,’ PTI सांसद का दावा- पूर्व PM की लोकप्रियता से डरी पाकिस्तान सरकार

नई दिल्ली, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच उनकी पार्टी के सांसद ने दावा किया है कि इमरान खान अभी जिंदा है। वह अभी अडियाला जेल में ही है। सरकार ने भी इमरान खान की हत्या से इनकार कर दिया है।

दरअसल, क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को लेकर इस सप्ताह की शुरुआत में दावा किया गया कि रावलपिंडी की जेल के अंदर उनकी हत्या कर दी गई है। इस बीच इमरान खान की मौत के अफवाहों का खंडन करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सीनेटर खुर्रम जीशान ने कहा कि इमरान खान जीवित हैं और फिलहाल अदियाला जेल में बंद हैं।

खुर्रम जीशान ने आरोप लगाया कि इमरान खान को परेशान करके देश छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जीशान ने कहा कि पाकिस्तान छोड़ने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तहत ही पूर्व प्रधानमंत्री को अलग-थलग रखा जा रहा है।

इमरान खान की लोकप्रियता से डरी पाकिस्तान सरकार

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़े खुर्रम जीशान ने समाचार एजेंसी एएनाई से बातचीत करते हुए बताया कि देश में शासन इमरान खान की लोकप्रियता से भयभीत और डरा हुआ है, यही वजह है कि उन्होंने उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो जारी करने की अनुमति नहीं दी है। पाकिस्तान में सत्तारूढ़ सरकार खतरे में दिख रही है, उन्हें डर है कि एक भी तस्वीर जनता का समर्थन जुटा सकती है।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अफगानिस्तान के कई सोशल मीडिया हैंडलों ने दावा किया था कि इमरान खान की रावलपिंडी की जेल के अंदर हत्या कर दी गई है। इमरान खान को लेकर यह अफवाहें ऐसे समय में उड़ी जब पाकिस्तानी अधिकारी अदालती आदेश के बावजूद पिछले एक महीने से खान को उनके फैमिली से मिलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

खुर्रम जीशान ने एएनाई से बाततीच के दौरान बताया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें लगभग एक महीने से अलग-थलग रखा गया है और उनके परिवार, उनके वकीलों और यहां तक कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेतृत्व को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। यह मानवाधिकारों का पूर्ण उल्लंघन है। ऐसा लगता है कि वे उन्हें किसी चीज के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

जिंदा होने की गारंटी

अफवाहों खंडन करते हुए जीशान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमें गारंटी दी गई है, हमें आश्वासन दिया गया है। वह जीवित हैं और वर्तमान में अदियाला जेल में बंद हैं। वह ठीक हैं। जीशान ने आरोप लगाया कि इमरान खान को देश छोड़ने और चुप रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

देश छोड़ने को मजबूर किया जा रहा

जीशान ने कहा कि इमरान खान के साथ समझौता करने की कोशिश किया जा रहा है और उन्हें देश छोड़ने को मजबूर किया जा रहा है। उन्हें यह भी कहा जा रहा है कि अगर वह विदेश चले जाते हैं और अपनी पसंद की जगह पर चुप रहते हैं तो उन्हें रियायतें मिलेंगी। लेकिन इमरान खान इसके लिए कभी राजी नहीं होंगे।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी