POLITICS; गाइडलाइन बढ़ोतरी के खिलाफ ‘आप’ का मोर्चा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी का 2 दिसंबर को पुतला दहन

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बनाने के बाद आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का झुनझूना पकड़ा कर राज्य सरकार ने कभी गाइडलाइन दरों में वृद्धि कर भूखंड मकान के दरों में बढ़ोतरी की, तो कहीं खुले प्लाट में कर लगाकर लूट को प्रोत्साहित किया। वर्तमान में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा कलेक्टर गाइडलाइन दरों में  बेतहाशा वृद्धि कर छत्तीसगढ़ की जनता के रोटी कपड़ा मकान पर हमला किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि इससे प्रदेश की जनता हलकान एवं परेशान है। आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, महामंत्री वदूद आलम, मुन्ना बिसेन, दुर्गा झा, परमानंद जांगड़े, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, रायपुर जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे, रायपुर महिला अध्यक्ष कलावती मार्को, नरेंद्र ठाकुर, संतोष कुशवाहा, आर एस ठाकुर, इमरान खान, सागर क्षीरसागर, मोहन चकधारी,शिव शर्मा,श्याम शर्मा, राजा धुरूम, मनोज दास, मस्तराम साहू, डागेश्वर भारती, श्रीराम गुप्ता, आदि ने 2 दिसंबर को दोपहर 2 बजे अंबेडकर चौक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन कर गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से करेंगे। 

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व