CRICKET; रायपुर के मैदान टीम इंडिया ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर,दक्षिण अफ्रीका को दिया 359 रन का लक्ष्य

0 विराट और ऋतुराज ने जड़ा शतक, यानसेन ने झटके 2 विकेट

रायपुर,  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने ऋतुराज गायकवाड़-विराट कोहली और कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बना लिए हैं। अब साउथ अफ्रीका को मैच जीतकर सीरीज में बराबरी के लिए 359 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 105 और विराट कोहली ने 102 रन की शतकीय पारी खेली। इनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 66 और जडेजा ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया।

रोहित – यशस्वी सस्ते में हुए आउट

भारत के लिए रोहित शर्मा (14 रन) और यशस्वी जायसवाल (22 रन) सस्ते में आउट हुए, लेकिन कोहली और ऋतुराज ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर भारत की वापसी कराई। ऋतुराज ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और इसके बाद कोहली ने भी अपने वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा। दोनों ही बल्लेबाज शतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद केएल राहुल और जडेजा ने अंतिम ओवरों में दमदार बल्लेबाजी की जिससे भारत का स्कोर 350 के पार पहुंचा।साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में मार्को जानसेन को 2, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली।

टीम इंडिया ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

बता दें कि भारत का यह स्कोर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यहां 21 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मात्र वनडे मुकाबला खेला गया था, जिसमें कीवी टीम 108 के स्कोर पर ढेर हो गयी थी। जवाब में भारत ने 20.1 ओवर में 111 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।

  • Related Posts

    CRICKET; स्मृति मांधना की बारी …..

    जिस तरह सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान को अपनी कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी का विश्वकप जिताए थे उस हिसाब से भले ही कप्तान अच्छे साबित हुए थे लेकिन…

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा