CGPSC; सीजीपीएससी परीक्षा 2025 में 18 विभागों के लिए अब 239 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के जारी नोटिफिकेशन में एक पद की बढ़ोतरी की है। आयोग ने समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक पद को भी परीक्षा में शामिल किया है। अब आयोग की ओर से 18 विभागों के लिए कुल 239 पदों पर भर्ती की जाएगी।  CGPSC 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो गई है।

अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 दिसंबर तक फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को भी शुल्क देना होगा। इसे परीक्षा के बाद वापस भी कर दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026 को संभावित है। आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।

किस विभाग में कितने पद

राज्य प्रशासनिक सेवा के 14, राज्य पुलिस सेवा के 28, राज्य वित्त सेवा अधिकारी के 2, समाज कल्याण विभाग सहायक संचालक के 1, राज्य कर सहायक आयुक्त के 10, श्रम पदाधिकारी के 2, रोजगार अधिकारी के 4, सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के 4, जिला पंजीयक के 3, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ख के 18, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ग के 33, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 5 छत्तीसगढ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के 16, नायब तहसीलदार के 53, राज्य कर निरीक्षक के 17, आबकारी उप निरीक्षक के 11, उप पंजीयक के 12 और सहायक जेल अधीक्षक के 6 पदों में भर्ती की जानी है। 17 विभागों में 238 पदों में भर्ती होगी।

1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन

पीएससी की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए यह परीक्षा फॉर्म निशुल्क भरे जाएंगे जबकि अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क देना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूर्ण करने की अपील की है।

  • Related Posts

    TRANSFER; पीएचई विभाग में 43 अफसरों के तबादले, कई इंजीनियर इधर से उधर हुए

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 26 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर…

    CGSPC; शिकायतों के बीच रजिस्ट्रार अश्विनी हटाए गए, डॉ. वर्मा को मिली छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल की आम सभा की हंगामेदार बैठक के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर को उनके पद से हटा दिया गया…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..