RAVE; सामाजिक जागरूकता के लिए बिंजली ग्राम में जैविक खेती नुक्कड़ नाटक, ग्रामीणों ने सराहा

नारायणपुर, लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, केरलापाल, नारायणपुर के रावे विद्यार्थियों द्वारा गत दिवस आदिवासी बाहुल्य बिंजली ग्राम में सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का मुख्य विषय जैविक खेती बनाम रासायनिक खेती रखा गया, जिसमें किसानों को बताया गया कि कैसे जैविक खेती अपनाने से किसान का परिवार स्वस्थ, खुशहाल और सुरक्षित रहता है, जबकि अत्यधिक रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के प्रयोग से किसान और उसके परिवार के स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

नाटक में दो परिवारों का चित्रण किया गया । एक परिवार जैविक खेती अपनाकर कम लागत, बेहतर गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन जी रहा है; जबकि दूसरा परिवार रासायनिक खेती के कारण खराब स्वास्थ्य, आर्थिक समस्याएँ तथा मिट्टी की उर्वरता में कमी जैसी परेशानियों से जूझता दिखाया गया। इस प्रस्तुति ने ग्रामीणों को सुरक्षित एवं वैकल्पिक खेती अपनाने की प्रेरणा दी।

नुक्कड़ नाटक का प्रबंधन रावे विद्यार्थी कुणाल अग्रवाल एवं तृतीय वर्ष के छात्र शुभम वैष्णव द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों को वास्तविक समस्याओं को समझने और बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में किया गया।

  • Related Posts

    PADDY; सीएम के गृह जिले जशपुर में सर्वाधिक धान जब्ती, महासमुंद और दुर्ग भी अग्रणी’1,362 अलर्ट में से 122 का निराकरण

    0 आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त रायपुर, छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी,…

    PADDY; धान की आवक कम, प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मी.टन खरीदी, 91614 किसानों ने बेचा धान, 28 लाख किसानों का पंजीयन

    रायपुर, तूफान के साथ बारिश के चलते फडों में धान की आअवक कम है। वर्तमान में 2590 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हुई हैं। छत्तीसगढ़ में धान…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..