IPL में राजस्थान से पहली बार जीता लखनऊ; काइल मेयर्स की फिफ्टी के बाद आवेश खान की सटीक गेंदबाजी

जयपुर, लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स पर पहली जीत हासिल की है। टीम ने मौजूदा सीजन के 26वें मैच में राजस्थान को उसके घर में 10 रन से हराया। लीग में दोनों का यह तीसरा मैच था। इस जीत के बाद भी लखनऊ पॉइंट्स टेबल के दूसरे नंबर पर है। उसके पास 8 अंक हैं।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के बल्लेबाज 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन ही बना सके।

ऐसे गिरे राजस्थान के विकेट

  • पहला: 12वें ओवर की तीसरी बॉल पर मार्कस स्टोइनिस ने यशस्वी जायसवाल को आवेश खान के हाथों कैच कराया। यहां आवेश खान चोटिल भी हुए।
  • दूसरा : 13वें ओवर की चौथी बॉल पर संजू सैमसन रनआउट हो गए।
  • तीसरा : 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोइनिस ने बटलर को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया।
  • चौथा : 16वें ओवर की पहली बॉल पर आवेश खान ने हेटमायर को राहुल के हाथों कैच कराया।

जायसवाल-बटलर के बीच 87 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने 70 बॉल पर 87 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। यहां जायसवाल स्टोइनिस की बॉल पर आवेश खान को कैच दे बैठे।

राजस्थान की शुरुआत भी धीमी
155 रन का टारगेट चेज करने उतरी राजस्थान की शुरुआत धीमी रही। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने 6 ओवर के खेल में 47 रन जोड़े। यह पावरप्ले भी विकेट रहित रहा है।

मेयर्स के अर्धशतक के दम पर लखनऊ ने बनाए 154 रन
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। काइल मेयर्स ने 42 बॉल पर 51 रनों की पारी खेली। कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 28 और मार्कस स्टोइनिस ने 21 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन को दो विकेट मिले। ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर को एक-एक विकेट मिला।

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार