POLITICS; पूर्व एमएलए ने सोनिया गांधी को लिखा खत, कांग्रेस नेतृत्व पर उठा सवाल…मचा बवाल

भुवनेश्वर, ओडिशा कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आया है. कटक-बारबाटी के पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली पर परोक्ष रूप से सवाल उठाए हैं. मोकिम ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व की समीक्षा की मांग करते हुए कहा है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए तत्काल संगठनात्मक बदलाव ज़रूरी है.

मोकिम ने लिखा कि ओडिशा कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा किया जाए तो इसका भविष्य बेहद चमकदार हो सकता है. उन्होंने खुद को कांग्रेस का “जन्मजात सैनिक” बताते हुए कहा कि उनका परिवार हमेशा से पार्टी के लिए समर्पित रहा है-स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक.

“35 साल बाद मिली थी कांग्रेस को जीत”

पूर्व MLA ने जोर देकर कहा कि 2019 में बारबाटी-कटक सीट को 35 साल बाद कांग्रेस के खाते में लौटाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पार्टी जिलाध्यक्ष, PCC कोषाध्यक्ष और विधायक के तौर पर उन्होंने लंबे समय तक संगठन के लिए काम किया है.

“सोफिया की जीत लोगों के भरोसे की मिसाल”

मोकिम ने अपनी बेटी और वर्तमान विधायक सोफिया फिरदोस की जीत को भी ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आक्रामक प्रचार के बावजूद कांग्रेस बारबाटी-कटक सीट को बचाने में सफल रही, जो जनता के गहरे विश्वास का प्रतीक है. मोकिम का यह पत्र ओडिशा कांग्रेस में नए विवाद की शुरुआत माना जा रहा है, जो पहले से ही नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे को लेकर चुनौतियों का सामना कर रही है.

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व