CASTE; निषेधाज्ञा के बीच विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र की जांच जारी..

0 कलेक्टर कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर कलेक्टर कार्यालय के 500 मीटर परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है. भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र की जांच की जिला स्तरीय सत्यापन समिति आज बैठक कर रही है. इसी बैठक के बीच किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से बचने और लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है.

प्रशासन के अनुसार, स्थिति में तनाव की आशंका को देखते हुए कानून-व्यवस्था, लोकहित और लोक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए धारा 144 लागू की गई है. समिति आज विधायक पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र की विस्तृत जांच कर रही है. फिलहाल जिले में शांति व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते पर जाति प्रमाणपत्र फर्जी होने का आरोप लगाते हुए वाड्रफनगर क्षेत्र के धन सिंह धुर्वे सहित दो लोगों ने हाईकोर्ट बिलासपुर में याचिका दायर की है. आरोप है कि विधायक ने चुनाव के दौरान अनुसूचित जनजाति वर्ग में अधिसूचित गोंड़ जनजाति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था, जबकि वह मूलतः उत्तरप्रदेश के मऊ की निवासी हैं, जहां गोंड़ जाति अनुसूचित जाति (SC) में दर्ज है.

याचिका में दावा है कि शकुंतला पोर्ते का विवाह वाड्रफनगर निवासी बहादुर पोर्ते से हुआ था और वर्ष 2002–03 में उनका जाति प्रमाणपत्र वाड्रफनगर एसडीएम ने पति की जाति के आधार पर जारी किया, जो नियमों के अनुसार मान्य नहीं है. इस मामले में विधायक ने कहा है कि उनका जन्म अंबिकापुर में हुआ, शिक्षा बलरामपुर में हुई, और उन्हें छत्तीसगढ़ की निवासी के रूप में वैध प्रमाणपत्र जारी हुआ है. उन्होंने आरोपों को जानबूझकर बदनाम करने की साजिश बताया है.

  • Related Posts

    POLITICS; 2029 चुनाव से पहले सियाशी हलचल, कांग्रेस छोड़ेंगी विधायक सोफिया फिरदौस?, पिता मोहम्मद मोकीम का बड़ा दावा

    भुबनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कटक-बाराबती विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस को लेकर…

    POLITICS; मुख्यमंत्री साय बोले-हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली

    0 मुख्यमंत्री ने कहा – बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक निजी चैनल के साक्षात्कार…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती