GAME; सांसद खेल महोत्सव में 23-24 दिसंबर को रायपुर में होगा फाइनल, 25 को समापन में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

रायपुर, राजधानी रायपुर में 23,24 और 25 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव के मेगा फाइनल एवं समापन समारोह को लेकर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया. बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा एवं समन्वय पर आयोजकों और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.

सांसद खेल महोत्सव की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है कि केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं. यह पत्र न केवल आयोजन की गरिमा को बढ़ाता है, बल्कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल के खेल विकास के प्रति दूरदर्शी नेतृत्व का भी सम्मान है.

सांसद अग्रवाल ने बताया कि, 23 एवं 24 दिसंबर को मेगा फाइनल प्रतियोगिताएं सुभाष स्टेडियम, स्प्रे स्कूल, जे.एन. पाण्डेय स्कूल तथा अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएंगी. इन प्रतियोगिताओं में लगभग 5000 खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं के अंतर्गत रायपुर नगर निगम, अभनपुर, आरंग, तिल्दा, धरसीवा, बलौदा बाजार, भाटापारा और सिमगा ब्लॉक से चयनित खिलाड़ी 13 खेलों—कुश्ती, खो-खो, गेंड़ी दौड़, फुगड़ी, रस्साकसी, रस्सीकूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, तैराकी, भारोत्तोलन और शरीर सौष्ठव—में 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे.

25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे. साथ ही राज्य के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, “सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि रायपुर की खेल प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और मंच देने का जनआंदोलन है. गाँव से शहर तक छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना हमारा संकल्प है.

  • Related Posts

    CRICKET; स्मृति मांधना की बारी …..

    जिस तरह सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान को अपनी कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी का विश्वकप जिताए थे उस हिसाब से भले ही कप्तान अच्छे साबित हुए थे लेकिन…

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा