CRIME;फर्जी IT अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार,5 सदस्य महाराष्ट्र के

200 करोड़ रखे होने की सूचना पर डॉक्टर के घर मारा था छापा

धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉक्टर राठौर के घर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का धमतरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अलग-अलग टीम बनाकर नागपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा सहित विभिन्न स्थानों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपियों ने बताया कि डॉक्टर के घर 200 करोड़ रखे होने की सूचना पर छापेमारी का प्लान बनाया था।

रत्नाबांधा निवासी प्रार्थी दिलीप राठौर पिता स्व. बाबूलाल राठौर ने 12 दिसंबर 2025 को सिटी कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 17 नवंबर 2025 को लगभग 11.30 बजे 06-07 व्यक्ति स्वयं को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर बिना किसी पहचान पत्र एवं बिना वैध तलाशी वारंट के घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने लगभग 02 से 02.30 घंटे तक घर के सभी कमरों, दराजों, आलमारियों एवं लॉकर की तलाशी ली। प्रार्थी को घर से बाहर निकलने नहीं दिया। तलाशी में कुछ न मिलने पर आरोपी दो कारों में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। सायबर सेल के सहयोग से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर टीमों को नागपुर (महाराष्ट्र), दुर्ग, रायपुर, बालोद, दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़) की ओर आरोपियों की तलाश के लिए रवाना किया गया। निरंतर प्रयास एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर धमतरी लाया गया। गहन पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें प्रार्थी के घर में 200 करोड़ रुपये रखे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसी सूचना के आधार पर आरोपियों ने आपस में संपर्क कर सुनियोजित षडयंत्र रचते हुए फर्जी इनकम टैक्स टीम का गठन किया और घटना को अंजाम दिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  • बबलू अजबराव नाइक उके नीना मामा पिता अजबराव उके उम्र 43 वर्ष, निवासी नागपुर महाराष्ट्र
  • अर्पण उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 25 वर्ष निवासी वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
  • अमन उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 26 साल निवासी वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
  • संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला पिता जगतराम शिवरीया उम्र 52 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
  • दीपक मोहन वर्ड पिता मोहन वर्ड उम्र 22 वर्ष निवासी बस स्टैंड के पीछे नयाकुंड महाराष्ट्र
  • सजय रामटेके पिता राजेन्द्र रामटेके उम्र 34 वर्ष निवासी झुर्रीपारा जिला बालोद छग
  • गजेन्द्र कुमार साहू उर्फ पिता राजेश कुमार साहू उम्र 31 वर्ष निवासी कुसुमकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद
  • विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा पिता द्रोणेन्द्र कोर्सवाडा उम्र 33 साल निवासी बोरसी कालोनी पदनाभपुर दुर्ग
  • उमेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग चौक भटगावं थाना रूद्री जिला धमतरी
  • जितेन्द्र कुमार बघेल पिता नीलकंठ बघेल उम्र 32 साल निवासी भाठापारा बोधन रोड रजौली थाना रनचिरई, जिला बालोद, हाल मुकिम हाउसिंग बोर्ड एलआईजी 717 सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर
  • चेतन साहू पिता झीटू राम साहू उम्र 44 साल निवासी सांगली थाना गुरूर, जिला बालोद
  • श्रवण ध्रुव पिता छत्तर सिंह ध्रुव उम्र 38 साल निवासी हटकेशर वार्ड धमतरी, जिला धमतरी

कार्रवाई के दौरान पहचान पत्र की पुष्टि जरूर करें- धमतरी पुलिस

धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी सरकारी विभाग के अधिकारी द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के दौरान पहचान पत्र एवं वैध आदेश वारंट की अनिवार्य रूप से पुष्टि करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

  • Related Posts

    FOREST;सागौन की 500 बल्लियां बरामद, अवैध कटाई कृषि कार्यों एवं निजी उपयोग के लिए

    0 गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाईबिलासपुर, छत्तीसगढ़ के गौरेला वन परिक्षेत्र में सागौन के अवैध दोहन को रोकने के लिए वन विभाग…

    CRIME;शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी

    रायपुर,  सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…