CGHB;15 दिनों में 23 परियोजनाओं में बुकिंग, 31 दिसंबर तक टेंडर जारी करने के निर्देश

0 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 56 नई परियोजनाओं में ऐतिहासिक बुकिंग

रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 56 आवासीय परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 1477 आवासों के विरुद्ध लगभग 3500 ऑफर प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य करीब 305 करोड़ रुपये है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं की लॉन्चिंग हो चुकी है, उनकी टेंडर प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि राज्य के 26 जिलों में लगभग 2060 करोड़ रुपये की लागत वाली नई आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। मंडल की नीति के अनुसार किसी भी परियोजना में तीन माह की अवधि में न्यूनतम 10 प्रतिशत निरंतर बुकिंग अथवा एकमुश्त 60 प्रतिशत बुकिंग प्राप्त होने पर ही निविदा (टेंडर) प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है। लॉन्चिंग के मात्र 15 दिनों के भीतर ही 15 जिलों की 23 परियोजनाओं में पर्याप्त बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। इन परियोजनाओं में नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इन 23 परियोजनाओं में रायपुर, नवा रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, खैरागढ़, कवर्धा, बेमेतरा, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कांकेर, भानुप्रतापपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़, अंबिकापुर एवं सूरजपुर जिलों की प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। इन सभी परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 2526 आवासीय भवनों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनका कुल अनुमानित टेंडर अमाउंट 406.81 करोड़ रुपये है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगामी दिनों में निविदा कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर