CRIME;डीएसपी कल्पना वर्मा बयान दर्ज कराने पंडरी पुलिस थाने पहुचीं, कारोबारी दीपक टंडन ने लगाए थे लव ट्रैप के आरोप

रायपुर, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा गुरुवार 18 दिसंबर को राजधानी रायपुर के पंडरी पुलिस थाने पहुंचीं. यहां डीएसपी ने लव ट्रैप मामले में अपना बयान दर्ज करवाया. कारोबारी दीपक टंडन ने कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाया है. इस पूरे मामले को DSP ने मनगंढत कहानी बताई.

जानें क्या है पूरा मामला?

डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े लव ट्रैप मामले की बात करें तो कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर में खम्हारडीह पुलिस थाने में शिकायत की थी. उसने आरोप लगाया था कि DSP और उनके परिजनों ने उससे पैसे, गाड़ी और ज्वैलरी लिए, लेकिन वापस नहीं किए. शुरुआती स्तर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद टंडन ने मीडिया में मामले को उजागर किया. मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है.

वहीं, DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि टंडन कोर्ट से केस वापस लेने का दबाव बना रहा था. जब वह सफल नहीं हुआ तो उसने झूठी तस्वीरें और फर्जी चैट वायरल कर दीं. DSP के मुताबिक वायरल वीडियो के समय वह टंडन से बकाया पैसे लेने होटल गई थीं और टंडन ने उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर फर्जी चैट तैयार की है. उन्होंने इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

कारोबारी पर भी ठगी आरोप

सक्ती जिले के वार्ड क्रमांक-6 गुरुद्वारा वार्ड निवासी कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि मार्च 2022 में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने उन्हें कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा दिया और 15 लाख रुपये ले लिए. गारंटी के तौर पर उसने HDFC बैंक का 4 लाख रुपये का एक चेक और एक ब्लैंक चेक दिया लेकिन बाद में पता चला कि उसका बैंक खाता सालों पहले ही बंद हो चुका है. पीड़ित ने इसे स्पष्ट धोखाधड़ी बताते हुए BNS की धारा 318 के तहत कार्रवाई की मांग की है.

दीपक टंडन पर व्यापमं परीक्षा से जुड़ी ठगी का भी आरोप है. साल 2018 में बीरगांव निवासी जितेंद्र देवांगन ने शिकायत की थी कि टंडन ने राजस्व निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा करते हुए प्रति अभ्यर्थी 3 लाख रुपये लिए थे. पैसे और दस्तावेज लेने के बाद न तो प्रश्न पत्र दिया गया और ना ही आरोपी तय स्थान पर पहुंचा. इस मामले में सिविल लाइन रायपुर पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ था.

  • Related Posts

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    CRIME; बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी, शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर