RAILWAY;तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटरों पर ओटीपी सुविधा लागू

रायपुर, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित प्रणाली लागू की जा रही है। ये ट्रेने हैं – पातालकोट एक्सप्रेस,अमरकंटक एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, पंचवेली एक्सप्रेस, दुर्ग–अंबिकापुर  एक्सप्रेस एवं अंबिकापुर–दुर्ग एक्सप्रेस।

यह सुविधा 18 दिसंबर 2025 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने  06 ट्रेनो के लिए पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी ।ओटीपी आधारित इस व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स के दुरुपयोग एवं अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा तथा वास्तविक यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने वाली जिन ट्रेनों में यह सुविधा लागू की गई है, वे इस प्रकार हैं:

1. 20423 – पातालकोट एक्सप्रेस
2. 12853 – अमरकंटक एक्सप्रेस
3. 18234 – नर्मदा एक्सप्रेस
4. 19344 – पंचवेली एक्सप्रेस
5. 18241 – दुर्ग–अंबिकापुर  एक्सप्रेस
6. 18242 – अंबिकापुर–दुर्ग एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी मंडलों को निर्देशित किया गया है, कि इस नई व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि पीआरएस काउंटरों से तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार