POLITICS;’शराब घोटाले में मेरी गिरफ्तारी के लिए हो रहा सर्वे’, भूपेश बघेल का बड़ा दावा-टीम का एक मेंबर पकड़ाया तो खुला राज

रायपुर, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व सीएम की सचिव रही सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ 70 से ज्यादा टीमें सर्वे कर रही हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है कि ये सर्वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करवा रहे हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को इस संबंध में सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है। भूपेश बघेल ने लिखा- ‘अमित शाह जी डरूंगा नहीं, तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सर्वे करवा रहे हैं। सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में जगह-जगह जाकर लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए?”

सर्वे टीम का मेंबर पकड़ा गया तो खुला राज

भूपेश बघेल ने कहा कि आज भिलाई में एक टीम के सदस्यों को मेरे साथियों ने पकड़ा तो राज़ खुला है। गजब के गृहमंत्री हैं। विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह सर्वेक्षण करवा रहे हैं। पहले महादेव सट्टा ऐप में मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए। अब पीएमओ के अधिकारियों के ही सट्टेबाज़ी में होने के चर्चे होने लगे तो शराब घोटाले में घसीटने की कोशिश हो रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि चाहे जो हथकंडा अपनाइए, छत्तीसगढ़ की जनता मेरे और कांग्रेस के साथ खड़ी है। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोरों की परवाह नहीं की तो आपसे क्यों कर डरने लगे?

शराब घोटाले में बेटे चैतन्य की हुई है गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला भूपेश बघेल के कार्यकाल के समय सामने आया था। इस मामले की जांच ईडी कर रही है। ईडी की टीम ने मामले में भूपेश बघेल के आवास पर भी छापेमारी की थी। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को टीम ने 16 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से चैतन्य बघेल जेल में हैं। भूपेश बघेल को भी गिरफ्तारी का डर था। इसे लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि याचिका हाईकोर्ट में लगाएं।

  • Related Posts

    POLITICS;‘छत्तीसगढ़ की कमान दिल्ली-नागपुर के हाथ में’, बृजमोहन-IAS विवाद पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा आरोप

    रायपुर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और आईएएस अमित कटारिया का विवाद राजनीतिक रंग लेने लगा है। बताया जाता है कि सांसद अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया पर फोन…

    PROTEST; लोअर पीएमजी पर छात्र कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

    भुवनेश्वर, स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गंभीर त्रुटियों और गतियों को लेकर ओडिशा की राजनीति गरमा गई है। रविवार को राजधानी भुवनेश्वर स्थित लोअर पीएमजी पर ओडिशा छात्र कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र