RAILWAY; ट्रेन में सफर करना होगा महंगा, जानें कब से होगा लागू और किन्हें मिलेगी छूट

नईदिल्ली, ट्रेन में सफर करना अब महंगा होगा। रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की है। यह किराया 26 दिसंबर से लागू होगा। हालांकि लोकल ट्रेनों और छोटी दूरी की यात्रा करने वालों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस बदलाव से रेलवे को चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। 

यहां हुई किराए में बढ़ोतरी

  • लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए किराए मन मामूली बढोतरी की गई है। 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर साधारण श्रेणी में यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा लगेगा।
  • मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोचों और सभी एसी क्लास में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।
  • रेलवे ने उदाहरण देते हुए बताया कि 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर केवल 10 रुपये अतिरिक्त लगेंगे।

इन्हें मिली बढ़ोतरी से छूट

  • नई व्यवस्था के तहत लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट के किराए में कोई इजाफा नहीं होगा।
  • साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पुराने किराए का ही भुगतान करना होगा।

भारतीय रेलवे ने क्यों बढ़ाया किराया?

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह किराया युक्तिकरण (rationalisation) पिछले एक दशक में  रेलवे नेटवर्क और संचालन के बड़े विस्तार को देखते हुए किया गया है। रेलवे के संचालन की मांग बढ़ी है और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है, जिससे खर्चों में वृद्धि हुई है।
कर्मचारियों पर होने वाला खर्च बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पेंशन का खर्च 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। साल 2024-25 के लिए कुल परिचालन लागत (operational cost) 2.63 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

भारतीय रेलवे का माल ढुलाई बढ़ाने पर ध्यान

बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे माल ढुलाई बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहा है। साथ ही यात्री किराए में यह सीमित समायोजन (adjustment) भी कर रहा है। इस रणनीति से सुरक्षा और दक्षता में भी सुधार हुआ है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे सिस्टम बन गया है।

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार