FOREST; वनों की कटाई को लेकर आदिवासियों ने बीजापुर डीएफओ के खिलाफ खोला मोर्चा

0 विधायक विक्रम मंडावी का तीखा हमला

जगदलपुर, बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के बीच बीजापुर जिले में वनों की कटाई को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक विक्रम मंडावी की अगुवाई में आदिवासियों ने बीजापुर डीएफओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जबकि साय सरकार बस्तर में अभी किसी प्रकार का होहल्ला -हंगामा नहीं चाहती , सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक नक्सली उन्मूलन करने का है। ऐसे में डीएफओ की कुर्सी खतरे में पाड सकती है। आज ही धर्मांतरण विवाद में कांकेर के एसपी को हटाया गया है।

रविवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजापुर आदिवासी बहुल जिला है, जहां संविधान की पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून और पंचायती राज व्यवस्था लागू है, इसके बावजूद ग्राम सभा और ग्रामीणों की सहमति के बिना मशीनों से बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। बता दें पेसा कानून के तहत गांव से जुड़े किसी भी कार्य में ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य है, लेकिन वन विभाग इन संवैधानिक प्रावधानों को दरकिनार कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेद्दाकोडेपाल और कांवड़गांव जैसे गांवों में बिना ग्राम सभा की अनुमति हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं।

विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि जब ग्रामीणों ने पेड़ों की कटाई का विरोध किया तो डीएफओ द्वारा जेल भेजने की धमकी दी गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे वन विभाग और आदिवासी ग्रामीणों के बीच अविश्वास की स्थिति पैदा हो रही है। विधायक ने कहा कि “जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की आस्था और जीवन का आधार हैं,” जिसे वन विभाग को समझना चाहिए। डीएफओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए उन्होंने सवाल किया कि सरकार की ऐसी कौन-सी मंशा है, जिसके नाम पर जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग का यह रवैया आदिवासी अधिकारों का उल्लंघन है और यदि यही स्थिति बनी रही तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने डीएफओ बीजापुर को तत्काल हटाने की मांग की। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, कांग्रेस प्रवक्ता ज्योति कुमार, एजाज सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

  • Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर