WILD LIFE; शिकार की आशंका, कुंए में मृत मिले तेंदुए के पंजे उखाड़ ले गए शिकारी

धमतरी,  राज्य में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात धमतरी वनमंडल के उत्तरी सिरपुर में तेंदुए के शिकार की घटना सामने आई है। तेंदुए की बॉडी एक कुंए में पाई गई है। जब उसे बाहर निकालकर देख गया तो उसके पैर के चारों पंजे गायब मिले। तेंदुए के शिकार की पुष्टि वन अफसरों ने भी की है।

तेंदुआ के शिकार की जानकारी मिलने के बाद वन अफसरों में हड़कंप मच गया है। शिकारियों की पतासाजी करने जंगल सफारी से डॉग स्क्वायड की टीम रवाना की गई है। वन विभाग के आला अफसरों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

एक माह के भीतर इतने शिकार
नवंबर से दिसंबर माह के भीतर 10 से अधिक वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं सामने आई हैं। एक माह के भीतर सूरजपुर में बाघ के शिकार की घटना के साथ ही भोरमदेव में तेंदुआ, चार बायसन, खैरागढ़ में तेंदुआ तथा कवर्धा में बायसन, साथ ही बलौदाबाजार वनमंडल में बायसन का गला काटने तथा यूएसटीआर में सांभर एवं गोमर्डा में जंगली सूअर के शिकार की घटना सामने आ चुकी है।

  • Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……