RAILWAY; लंबी दूरी का रेल सफर आज से हुआ महंगा, रायपुर से दिल्ली का किराया 28 रुपये बढा

रायपुर, रेल मंत्रालय ने एक बार फिर ट्रेनों का यात्री किराया बढ़ा दिया है. इसके तहत अब यात्रियों को हर एक किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे अधिक देने होंगे. यानी दूरी के हिसाब से सफर किराया बढ़ता जाएगा. रेलवे के नई किराए दरें आज से लागू हो गई है.

हालांकि, सामान्य श्रेणी में 215 किमी तक यात्रा करने वालों पर नई दरें लागू नहीं होंगी, लेकिन यदि सफर 215 किमी से ज्यादा दूरी है तो सामान्य श्रेणी में हर एक किलोमीटर पर 1 पैसा किराया लगेगा. वहीं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन एसी श्रेणी में 2 पैसा और एसी श्रेणी में भी किराया 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ेगा. बता दें, रेलवे ने बीते पांच साल में तीसरी बार दरों में बदलाव किया है.

रायपुर से दिल्ली का किराया 28 रुपये महंगा

उदाहरण के तौर पर रायपुर से नई दिल्ली की दूरी करीब 1388 किलोमीटर है. ऐसे में अगर आप किसी भी ट्रेन के एसी या नॉन एसी कोच से रायपुर से दिल्ली की दूरी तय करते हैं तो आपको किराए में करीब 28 रु. अतिरिक्त लगेंगे. यानी यदि टिकट अभी 2315 रु. का है तो वो 2343 रु. का हो जाएगा. हालांकि, उपनगरीय सेवाओं और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के सहारे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है और उनके कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

यहां चेक करें किराया

बिलासपुर–रायपुर (110 किमी)
मेल–एक्सप्रेस में 2–3 रुपये बढ़ोतरी,
साधारण द्वितीय श्रेणी में कोई बदलाव नहीं।
रायपुर–दुर्ग (40 किमी)
मेल–एक्सप्रेस में 1 रुपये से भी कम असर।
रायपुर–कोरबा (200 किमी)
मेल–एक्सप्रेस में 4 रुपये तक बढ़ोतरी।
रायपुर–रायगढ़ (250 किमी)
मेल–एक्सप्रेस में 5 रुपये के आसपास अतिरिक्त।
रायपुर–अंबिकापुर (350 किमी)
मेल–एक्सप्रेस में 6–7 रुपये बढ़ोतरी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह बढ़ोतरी ऑपरेशनल खर्चों को संतुलित करने के लिए की गई है, लेकिन इसका असर यात्रियों पर कम से कम रखने की कोशिश की गई है. हालांकि, किराया बढ़ोतरी से साथ ही रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के दौरान आठ जोन में 244 अतिरिक्त ट्रिप के साथ स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा कर सकता है.

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा