FLIGHT; देश को मिलेंगी ये 3 नई एयरलाइंस, सरकार ने दी मंजूरी, खत्म होगा इंडिगो का दबदबा!​

 नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हालिया इंडिगो संकट से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने विमानन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय देश में इंडिगो और एअर इंडिया के एकाधिकार के खत्म करने के लिए दो नई एयरलाइनों अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को परिचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया है।

इन दो कंपनियों के अलावा उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है। इसके 2026 में परिचालन शुरू करने की संभावना है। मंत्रालय देश में और अधिक विमानन संचालकों को लाने के लिए उत्सुक है। वर्तमान में, देश में नौ नियमित घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं।

इंडिगो संकट के बाद सरकार का बड़ा फैसला

विमानन क्षेत्र में फिलहाल दो बड़े समूहों इंडिगो और टाटा समूह (एअर इंडिया) का राज है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के भीतर उड़ान भरने वाले करीब 90 प्रतिशत यात्री इन्हीं दो समूहों की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जब किसी एक एयरलाइन में गड़बड़ी होती है, तो पूरा सिस्टम हिल जाता है और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। इस महीने की शुरुआत में इंडिगो को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ा, जिसमें हजारों उड़ानें रद हो गईं, लाखों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए और सामान भी गलत जगह पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद, सरकार ने इंडिगो के क्रू पर सख्ती करने के लिए दखल दिया और एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को डीजीसीए की एक कमेटी के सामने तलब किया। इसी जोखिम को कम करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कमर कस ली है। उन्होंने बुधवार को बताया कि सरकार नई एयरलाइंस को प्रोत्साहित कर रही है ताकि बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़े।

दो नई एयरलाइनों अल हिंद एयर को मंजूरी

पिछले एक हफ्ते में मंत्रालय ने तीन नई कंपनियों की टीमों से मुलाकात की और उन्हें उड़ान संचालन के लिए एनओसी प्रदान किया गया। मंत्री का यह कदम साफ इशारा है कि सरकार अब बाजार में नए विकल्प खड़े करना चाहती है ताकि मनमाने किराए और लेटलतीफी से जनता को राहत मिल सके।

मंत्री ने कहा कि ‘उड़ान’ जैसी योजनाओं ने स्टार एयर, इंडिया वन एयर और फ्लाई91 जैसी छोटी विमानन कंपनियों को देश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाया है और भविष्य में वृद्धि की और भी गुंजाइश है।

नौ विमानन कंपनियां दे रही सेवा

एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अलायंस एयर के अलावा अकासा एयर, स्पाइसजेट, स्टार एयर, फ्लाई91 और इंडियावन एयर।

इंडिगो टिकट रद करने को लेकर 100 शिकायतें मिली

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को इंडिगो टिकट रद करने से संबंधित लगभग 100 शिकायतें प्राप्त हुई हैं और इन्हें विमानन नियामक को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि टिकट रद्द करने, धन वापसी और मुआवजे के दावों से संबंधित शिकायतें राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर प्राप्त हुईं हैं।

एअर इंडिया इटली के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा

टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया द्वारा रोम (इटली) के लिए उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा और इंडिगो द्वारा दिल्ली से लंदन हीथ्रो के लिए अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना की घोषणा के साथ हवाई यात्रियों को अगले वर्ष भारत और यूरोप के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है।

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार