INDIGO;इंडिगो संकट से परेशान यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर, फ्लाइट कैंसिल के लिए मिलेगा मुआवजा

नईदिल्ली, दिसंबर के पहले हफ्ते में IndiGo की फ्लाइट्स में हुए ऑपरेशनल क्राइसिस से परेशान हुए यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि जिन यात्रियों को फ्लाइट्स  कैंसिल होने से परेशानी हुई, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर शुक्रवार से जारी किया जाएगा और इसे अगले 12 महीनों के अंदर किसी भी IndiGo फ्लाइट में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा जिन यात्रियों की फ्लाइट तय समय से 24 घंटे के भीतर कैंसिल हुई थी, उन्हें 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा भी मिलेगा। मुआवजे की अमाउंट फ्लाइट के ब्लॉक टाइम पर निर्भर करेगी। यह पेमेंट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA के नियमों के अनुसार किया जाएगा।

रिफंड प्रोसेस भी जारी

IndiGo का कहना है कि कैंसिल की गई ज्यादातर फ्लाइट्स के रिफंड पहले ही यात्रियों को मिल चुके हैं। जिन यात्रियों को अभी तक रिफंड नहीं मिला है, उन्हें जल्द पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा। ट्रैवल एजेंट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुक किए गए टिकटों का रिफंड भी प्रोसेस में है।

यात्रियों से संपर्क करेगी इंडिगो

26 दिसंबर से IndiGo की टीम उन यात्रियों से संपर्क करना शुरू करेगी, जिनका कॉन्टैक्ट डिटेल्स एयरलाइन के पास मौजूद है। जिन लोगों ने टिकट ट्रैवल एजेंट या पार्टनर प्लेटफॉर्म से बुक किए थे, उनके लिए IndiGo संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर डिटेल्स जुटा रही है। डिटेल्स मिलने के बाद यात्रियों को सीधे ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा।

अगर किसी यात्री से संपर्क नहीं हो पाता है, तो 1 जनवरी से IndiGo एक अलग वेबपेज लॉन्च करेगी, जहां यात्री अपनी फ्लाइट डिटेल्स डालकर वाउचर के लिए दावा कर सकेंगे।

क्या थी पूरी परेशानी?

2 दिसंबर से शुरू हुआ यह ऑपरेशनल संकट करीब 10 दिन तक चला। खासकर 3 से 5 दिसंबर के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे। एक हफ्ते में 2,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे शहर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यह सब पायलटों के नए ड्यूटी नियमों को सही तरीके से लागू न कर पाने की वजह से हुआ।

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार