FRAUD; पीएनबी को 2434 करोड़ का लगाया चूना, RBI ने किया खुलासा, ऐसे हुआ एक और बड़ा फ्रॉड

 नईदिल्ली, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भारतीय रिजर्व बैंक को 2434 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड की जानकारी दी है. बैंक के अनुसार, दो कंपनियों ने PNB से लोन लिया था, जिन्होंने बैंक को वापस ये पैसे नहीं चुकाए. बैंक ने इसकी जानकारी 26 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को भी दे दी है. पंजाब नेशनल बैंक सरकारी बैंक है, जो देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक है.

बैंक के अनुसार, यह फ्रॉड का मामला दो कंपनियों से जुड़ा हुआ है. जिसमें SREI Equipment Finance (SEFL) और SREI Infrastructure Finance (SIFL) शामिल हैं. इसमें SREI इक्विपमेंट फाइनेंस ने 1,241 करोड़ रुपये का फ्रॉड और SREI इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड ने 1,193 करोड़ रुपये की बैंक को चपत लगाई है. ये दोनों कंपनियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं.

32,700 करोड़ रुपए का है कर्ज

PNB ने शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ने दोनों लोन के बकाया अमाउंट के लिए प्रोविजनिंग कर दी है. इसके साथ ही बैंक ने बताया कि 32,700 करोड़ रुपये के फाइनेंशियल कर्ज वाली दोनों कंपनियों को एनसीएलटी के तहत कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस के जरिए एसईएफएल और एसआईएफल को रिजॉल्व कर दिया गया है.

शेयर बाजार में आ सकती है गिरावट

बैंक ने इस जानकारी को मार्केट बंद होने के बाद दी, नहीं तो शेयर में गिरावट देखने को मिल सकती थी. शुक्रवार को अगर PNB के शेयर की बात की जाए तो BSE पर 0.50% गिरकर ₹120.35 पर बंद हुआ. मार्केट सोमवार को खुलेगा, अब देखना यह होगा कि बाजार का मूड क्या रहने वाला है.

फ्रॉड ऐसे हुआ?

दरअसल, जब कोई कंपनी बैंक से किसी दूसरे प्रोजेक्ट को दिखाकर कर्ज लेती है, लेकिन पैसा कहीं और लगाती है, तो इसे बैंक द्वारा फ्रॉड माना जाता है. श्रेय ग्रुप की शुरुआत 1989 में हुई थी, जो मुख्य रूप से निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को फाइनेंस करती थी. जब इस पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया तो अक्टूबर 2021 में RBI को भी दखल देना पड़ा. आरबीआई ने इस कंपनी के बोर्ड को भी भंग कर दिया गया था. हालांकि, बाद में NARCL के जरिए समाधान योजना को मंजूरी मिली, लेकिन जांच अभी भी जारी है.

  • Related Posts

    GST; कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17 करोड़ से ज्यादा के फर्जी ITC का आरोप

    रायपुर, सेंट्रल जीएसटी की टीम ने एक बा​र फिर बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में सेंट्रल जीएसटी ने मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार…

    NIA; बस्तर में एनआईए की विशेष न्यायाधीश होंगी संगीता नवीन तिवारी, झीरम घाटी समेत दर्जन भर बड़े मामलों की होगी सुनवाई

    जगदलपुर,  बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की लंबी लड़ाई अब निर्णायक मुकाम पर पहुंच चुकी है। कभी नक्सली हिंसा के लिए पहचान रखने वाला बस्तर आज तेजी से…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..