CRIME; कांकेर में फिर भड़का धर्मांतरण विवाद,ग्रामीणों ने धर्मांतरित लोगों के घरों में की तोड़फोड़

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर लगातार तनाव और हिंसा की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कांकेर जिले से लगभग 30 किलोमीटर दूर पुसागांव क्षेत्र में धर्मांतरित लोगों के घरों में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एतिहातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने लगभग 10 घरों में प्रवेश कर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कार्रवाई उन धर्मांतरित परिवारों के खिलाफ की गई, जिन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने पहले इन परिवारों के साथ बैठक की और उन्हें अपने मूल धर्म में लौटने के लिए कहा था, लेकिन जब यह प्रयास असफल रहा, तो उन्होंने घरों में तोड़फोड़ की।

घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों और धर्मांतरित परिवारों के बीच न केवल शब्दों का विवाद हुआ बल्कि हिंसक घटनाओं का डर भी बढ़ गया। इस दौरान कई घरों में हुए नुकसान का वीडियो सामने आया, जिसने स्थानीय माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

इस घटना के साथ ही कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर उपजे विवाद ने क्षेत्र में सामाजिक तनाव को और बढ़ा दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में बड़े तेवड़ा और आमाबेड़ा गांव में हुई हिंसक झड़पों के बाद अब पुसागांव की घटना ने प्रशासन के लिए चुनौती और बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पक्षों को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को UAE से लाया गया भारत, सिंडिकेट के पैसे को ठिकाने लगाने का आरोप

     रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले के आरोपी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)…

    ACCIDENT;राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, AIIMS में भर्ती

    रायपुर, भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। उन्हें बेहतर उपचार के…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..