कर्नाटक चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा से की चर्चा;सीएम बघेल बोले- पीएम को करप्शन से नफरत नहीं

रायपुर, कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व मंत्री एस ईश्वरप्पा से चर्चा को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। पीएम मोदी की ईश्वरप्पा से बातचीत का वीडियो कांग्रेस ने ट्वीट किया, जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। सीएम बघेल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को करप्शन से कोई नफरत नहीं है। दरसअल, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री बघेल को कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया है। ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार का आरोप था, जिसे देखते हुए सीएम बघेल ने पीएम मोदी को घेरने में देर नहीं की।

बता दें कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भाजपा नेता ईश्वरप्पा को भाजपा का टिकट न मिलने के बावजूद बगावत न करने के लिए बधाई देना अस्वीकार्य है! इस व्यक्ति पर 40% कमीशन की मांग करने का आरोप है और भाजपा कार्यकर्ता संतोष पाटिल द्वारा आत्महत्या करने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों पर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। ऐसे भ्रष्ट नेताओं की प्रशंसा कर भाजपा स्पष्ट संदेश दे रही है कि वह भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों का समर्थन करती है। इसी ट्वीट के बाद सीएम बघेल ने ट्वीट किया है।

वहीं सीएम के ट्वीट पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के संरक्षण में छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया। वे उन भ्रष्टाचारियों की पैरवी करते हैं, जिनके यहां किलो में सोना मिला, भारी नकदी बरामद हुई, अचल संपत्ति अटैच की गई, कई महीनों बाद भी अदालत ने जिन्हें जमानत नहीं दी। मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि इन भ्रष्टाचारियों से उनका यह कैसा नाता है कि जब इन पर कानून का शिकंजा कसा तो वे छटपटा रहे हैं। कांग्रेस पहले खुद पर लगा कोयले का कालापन साफ करें।

  • Related Posts

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…