MEMORY; कुलपति एमडी कावरे ने कहा- कुशाभाऊ ठाकरे सादगी, शुचिता और सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ

0 कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा
रायपुर,संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति और विश्वविद्यालय के प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की 22वीं पुण्यतिथि में उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुष्पाजंलि अर्पित करने के उपरांत अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त रायपुर महादेव कावरे ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी सादगी, शुचिता और सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ रहे हैं। राष्ट्र निर्माण और संगठन को मजबूत करने में उनका अतुलनीय योगदान अविस्मरणीय है।

श्री कावरे ने कहा कि सामाजिक-राजनीतिक जीवन में शीर्ष नेतृत्वकर्ता होने के साथ ही हजारों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और आदर्श रहे। उनके राष्ट्र सेवा का भाव हमें निरंतर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। ठाकरे जी महान राष्ट्रवादी चिंतक हैं, आपके आदर्श जीवन और मूल्यों से प्रेरित छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित पत्रकारिता विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेंगा।
कुशाभाऊ ठाकरे के ग्राम स्वालंबन के विचारों से प्रेरित होकर एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत् मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के गोद ग्रामों की महिलाओं को पैरा एवं फूलों के आर्ट क्रॉफ्ट का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन बिहान के धरसीवां विकासखंड और सहेली सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, नवागांव के सहयोग से 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जनसंचार विभाग सभागृह में किया गया है।
सभा में कार्य परिषद सदस्य प्रभात मिश्र और कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने भी श्रद्धांजलि वक्तव्य दिया। सभा का संचालन शैलेन्द्र खंडेलवाल ने और आभार प्रदर्शन सौरभ शर्मा उपकुलसचिव ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    TELUGU;व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने बनाई विशिष्ट पहचान

    0 मुख्यमंत्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल,रायपुर-विशाखापत्तनम सड़क परियोजना से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

    MUSIC; युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने 17 से 30 नवंबर 2026 तक देश भर में 26 संगीत कार्यक्रमों का आयोजन 

    0आकाशवाणी के 90 वर्षों के जश्न के हिस्से के रूप में, ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम 30 वर्ष से कम आयु के युवा संगीत कलाकारों को बढ़ावा देगा नईदिल्ली, युवा संगीत…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..