CRIME; बस्तर एमएलए लखेश्वर बघेल के घर खूनी वारदात,विधायक की पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल

जगदलपुर, बस्तर से इस वक्त एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

बोलने की स्थिति में नहीं थीं

अस्पताल पहुंचने पर जब नर्सों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो वह बोलने की स्थिति में नहीं थीं। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने उनसे कागज पर लिखकर बताने को कहा कि आखिर उनके साथ क्या हुआ। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा “भतीजा”। इस एक शब्द ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।

आत्मघाती प्रयास या साजिश?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला आत्मघाती प्रयास है या फिर किसी ने जानबूझकर उन पर हमला किया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    HC; वकील की गलती की सजा निर्दोष मुवक्किल को नहीं दे सकते, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    बिलासपुर, न्याय की उम्मीद में अदालत पहुंचने वाले आम लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बेहद राहत भरा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दरअसल, स्पष्ट किया न्यायालय ने स्पष्ट…

    RAID; एडिशनल चीफ इंजीनियर के ठिकानों में करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, प्लॉट और नकदी बरामद

    भुवनेश्वर, ओडिशा के विजिलेंस अधिकारियों को सचमुच ‘सोना’ हाथ लगा है। सेंट्रल इरिगेशन सर्कल के एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र मोहंती से जुड़ी संपत्तियों पर तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….