CRICKET; गब्बर के घर फिर बजेगी शहनाई!,शिखर धवन इस आयरिश मॉडल संग लेंगे सात फेरे

नईदिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन एक बार फिर अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए यह साफ हो गया है कि धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयरिश मॉडल सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. धवन के घर दूसरी बार शहनाई बजने वाली है और इस खबर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.

फरवरी में सजेगी शादी की महफिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन और सोफी शाइन फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंधेंगे. इस शादी के सभी कार्यक्रम दिल्ली-NCR में ही आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही समारोह में क्रिकेट से लेकर फिल्म जगत के कई बड़े चेहरों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

धवन और सोफी की लव स्टोरी

धवन और सोफी के रिश्ते की चर्चा पिछले कई महीनों से इंटरनेट पर ‘हॉट टॉपिक’ बनी हुई थी. दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी. शुरुआत में वे अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. सबसे पहले अफवाहें तब शुरू हुईं जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन को स्टैंड्स में धवन के साथ देखा गया. उस वक्त लोग उन्हें ‘मिस्ट्री वुमन’ कह रहे थे. आईपीएल 2024 के दौरान भी सोफी को कई बार धवन को सपोर्ट करते देखा गया, जिससे उनके रिश्ते पर मुहर लगने लगी.

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन सिर्फ एक मॉडल नहीं हैं, बल्कि उनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड भी काफी प्रभावशाली है. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है. फिलहाल वह अबू धाबी (UAE) में नॉर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रही हैं. सोफी के इंस्टाग्राम पर करीब 341,000 फॉलोअर्स हैं और वह कुछ समय से शिखर के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं.

  • Related Posts

    CRICKET; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर…

    GAME; लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया, 2022 में अर्जेंटीना को जिताया था वर्ल्ड कप

    नईदिल्ली, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती