CRICKET; बांग्लादेश को वर्ल्ड कप खेलने भारत आना ही होगा, नहीं तो कटेंगे अंक, ICC की BCB को दो टूक

नईदिल्ली, बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने के लिए मना कर दिया था. इसके लिए आईसीसी से शिकायत की थी लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने कहा कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आता तो उसके अंक काटे जाएंगे. यह विवाद बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद शुरू हुआ था.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

IPL की टीम केकेआर ने भारत में तेजी से बढ़ रहे विवाद के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटा दिया. हालांकि इस कार्रवाई के लिए बीसीसीआई ने भी केकेआर को कहा था. बीसीसीआई ने यह फैसला घरेलू विवाद के चलते लिया. क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या और उन पर अत्याचार को लेकर भारत के लोगों में काफी गुस्सा है, इसी बीच केकेआर ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को 9 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीद लिया. जिसके बाद लोगों का गुग्सा और बढ़ गया. जब बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया गया तो बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप भारत में न खेलने की धमकी दी.

सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को आईसीसी ने साफ कहा कि सुरक्षा कारणों से भारत से बाहर मैच खेलने का अनुरोध स्वीकार्य किया जाता है. इसके साथ ही आईसीसी ने बीबीसी से कहा कि टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही होगा. नहीं तो उसको अंक गंवाने पड़ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, बीसीबी को आईसीसी के अनुरोध अस्वीकार करने की जानकारी नहीं दी गई है.

  • Related Posts

    CRICKET; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर…

    GAME; लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया, 2022 में अर्जेंटीना को जिताया था वर्ल्ड कप

    नईदिल्ली, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती