CRICKET; कौन हैं अमन यादव? असम के अंडर-16 कप्तान ने मुंबई के खिलाफ जड़ दिए ताबड़तोड़ 166 रन, आंकड़ों ने किया हैरान!

नईदिल्ली, भारतीय क्रिकेट को एक और ‘कोहिनूर’ मिल गया है. असम के युवा क्रिकेटर अमन यादव ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 में अपनी बल्लेबाजी से वह कारनामा कर दिखाया है, जो अच्छे-अच्छे अनुभवी खिलाड़ी भी नहीं कर पाते. अमन ने न केवल रनों का अंबार लगाया है, बल्कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रियान पराग से “भारतीय क्रिकेट का भविष्य” होने का खिताब भी हासिल कर लिया है.

एक तरफ देश में हर कोई वैभव सुर्सवंशी के टेलेंट की तारीफ कर रहा है. वहीं, विजय मर्चेंट ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंट में अमन यादव ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है. इस टूर्नामेंट में देश की 30 टीमें हिस्सा लेती हैं. इस कठिन प्रतियोगिता में अमन यादव का दबदबा रहा है. उन्होंने अब तक खेली 8 पारियों में 749 रन बनाए हैं. जिसमें 5 शतक शामिल हैं और वे टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

कौन हैं अमन यादव?

अमन यादव असम की अंडर-16 टीम के कप्तान हैं. वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं. हाल ही में असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें राज्य की अंडर-16 टीम की कमान सौंपी थी. अमन टीम की कमान संभालने के साथ-साथ अपने बल्ले से भी कमाल दिखा रहे हैं. उन्होंने अब अलग लेवल की कंसिस्टेंसी दिखाई है और अपने आप को एक भरोमंद खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है.

रियान पराग ने की तारिफ

अमन यादव के इस शानदार प्रदर्शन ने असम के ही युवा खिलाड़ी रियान पराग को बेहद प्रभावित किया है. पराग ने अमन की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने अमन की सभी पारियों का स्कोर दिखाया और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भाविष्य बताया.

  • Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा