VANDANA CARD; वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदना कार्ड से मिलेगा ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार

0 आयुष्मान भारत योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं राशन कार्डधारी परिवारों का पंजीयन जारी,*शिविर आयोजन हेतु सीएमएचओ कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0771-4045849 पर करें संपर्क*

रायपुर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड पंजीयन कार्य निरंतर जारी है। आधार कार्डधारी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को इस कार्ड के माध्यम से प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके साथ ही, जिन परिवारों के पास राशन कार्ड उपलब्ध है तथा जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज है, उनके सभी पात्र सदस्यों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध शासकीय एवं निजी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त की जा सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जिन हितग्राहियों ने अब तक स्वयं अथवा अपने परिवार के वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड या आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, वे शीघ्र अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र या चॉइस सेंटर में जाकर पंजीयन कराएं।

शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक नागरिकों को योजना का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से सोसाइटी एवं कॉलोनी स्तर पर विशेष पंजीयन शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक सोसाइटी अथवा कॉलोनी निवासी शिविर आयोजन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 0771-4045849 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    MEDICINE; इंदौर से लाकर रायपुर के मेडिकल में खपा रहे थे नकली दवाइयां, जांच में रैकेट का खुलासा

    रायपुर, राजधानी रायपुर से ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त ने नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि दवाओं की सप्लाई कर स्थानीय…

    HEALTH;राजधानी में दांतों के इलाज में अब हो रहा है ‘एआई’ का उपयोग,दांतों की देखभाल के लिए हर छह माह में जांच कराएं

    0 चिकित्सा शिविर में रक्तदान करने वालों को मिला प्रमाणपत्र व उपहार रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और गुरुव्दारा गुरुनानक साहिब रावांभाठा व्दारा कल रावांभाठा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……