RAILWAY; रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहली बार स्वस्थ वेटिंग लाउंज की सुविधा

0 वेटिंग लाउंज का शुभारंभ चंद्रकांत बलावंत एवं ओजस्वी एवं आरुषि यात्रियों ने किया

रायपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रायपुर स्टेशन पर पहली बार स्वस्थ वेटिंग लाउंज की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है भारतीय रेलवे में नई, अभिनव गैर-किराया राजस्व विचार योजना NINFRIS (New, Innovative Non-Fare Revenue Ideas Scheme) के तहत इसकी प्लानिंग की गई है। आज इस सुविधा का शुभारंभ रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और रायपुर से उज्जैन जा रही दो लड़कियां ओजस्वी एवं आरुषि यात्रियों ने किया।

स्वस्थ वेटिंग लाउंज शुरू होने से यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करते समय आरामदायक सुविधा मिलेगी जिससे यात्री योगा मेडिटेशन, मिनी फिटनेस, आरामदायक सोफा, प्रीमियम रीक्लिनर मसाज सोफा, यात्रियों को शुल्क बेसिस पर एंबुलेंस की सुविधा, हेल्दी फूड जो की मिलेट्स आधारित होंगे, सामान्य स्वस्थ जांच यात्री कर सकेंगे, अपना वेट, बी पी जांच, महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम एवं टॉयलेट की सुविधा। लाइट एक्सरसाइज इक्विपमेंट, मोबाइल लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा, लाइव ट्रेन इनफॉरमेशन डिस्प्ले, फ्री हाई स्पीड वाय – फाई एक्सेस इत्यादि की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। आरामदायक सीटें और शांत वातावरण यात्रियों को आराम करने,  योगा या मेडिटेशन के लिए जगह होने से यात्री अपने मानसिक स्वास्थ्य लाभ   पा सकेंगे । एक ही जगह पर कई सुविधाएं उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा। और वे अपने ट्रेन के इतंजार को अधिक आरामदायक बना सकते हैं। इन सुविधाओं से यात्रियों को अपने ट्रेन के इतंजार के दौरान अधिक आराम और सुविधा मिलेगी, और वे अपने गंतव्य स्थान पर अधिक ताजगी और ऊर्जा के साथ पहुंचेंगे।

विभिन्न सुविधाओं के उपयोग हेतु यात्रियों से निम्नानुसार शुल्क लिया जाएगा।
लाउंज में प्रवेश के लिए
एक घंटे की अवधि हेतु ₹30/-
दो घंटे की अवधि हेतु ₹60/-
चार घंटे की अवधि हेतु ₹80/- निर्धारित किया गया है।
योग एवं ध्यान क्षेत्र के उपयोग हेतु ₹50/- प्रति 30 मिनट तथा
फिटनेस कॉर्नर के उपयोग हेतु भी ₹50/- प्रति 30 मिनट शुल्क लिया जाएगा। हेल्दी रिफ्रेशमेंट की बिक्री रेलवे प्रशासन द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार की जाएगी, जो पूर्णतः एफएसएसएआई (FSSAI) मानकों के अनुरूप होगी।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा