GOVT;सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब 55% से बढ़कर 58% मिलेगा महंगाई भत्ता

रायपुर, सीएम विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के समान भत्ता दिया जाएगा.

CM विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. सीएम साय ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर रोहिणीपुरम में राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन में ऐलान किया. इसके तहत राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है. इस फैसले से प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में राहत आएगी. . प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार का ये फैसला नए साल के सौगत से कम नहीं है.

अधिवेशन को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि वे कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां केंद्र से आए संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र के समान डीए देने का निर्णय लिया गया है, जबकि अन्य लंबित मांगों पर समिति के माध्यम से चर्चा की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई राज्य अभी भी केंद्र के महंगाई भत्ते से पीछे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र के बराबर डीए देने का फैसला किया है. सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति सजग है और समय-समय पर उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे. वहीं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में अन्य मांगों पर भी सकारात्मक पहल की उम्मीद है.

राज्य सरकार पर सालाना 540 करोड़ का आएगा वित्तीय भार

बता दें, वर्तमान में राज्य सरकार के कर्मचारियों को 55% की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है. सीएम साय की घोषणा के तहत 1 जनवरी 2026 से शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 58% की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा. 

पेंशनरों को भी मिलेगी राहत

इस प्रकार 3% अतिरिक्त महंगाई भत्ते के भुगतान के फलस्वरूप राज्य शासन पर 540 करोड़ वार्षिक वित्तीय भार आयेगा. इसके अलावा पेंशनरों को भी 3 प्रतिशत महंगाई राहत देने पर अतिरिक्त 108 करोड़ वार्षिक वित्तीय भार आएगा.

  • Related Posts

    MEETING; राज्यपाल बोले-विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

    *निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी  की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों का कल्याण विश्वविद्यालयों की…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता अंजय शुक्ला समेत तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती