PAADDY; धान जाम हुआ तो कलेक्टर ने ली राईस मिलर्स की बैठक, उठाव तेजी से करने के दिए निर्देश

182 में से 101 उपार्जन केंद्रों में लिमिट से ज्यादा धान जाम

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान खरीदी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। 182 में से 101 उपार्जन केंद्रों में लिमिट से ज्यादा धान जाम हो गया है। ऐसा धान का उठाव नहीं होने से हुआ है। बहरहाल कलेक्टर विनय लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक लेकर तेजी से उठाव के निर्देश दिए है। इससे किसानों को कुछ राहत मिलने की संभावना है। वैसे जिले में अभी तक हजारों किसानों को टोकन नहीं मिला है।

राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में अभी तक पूरे राज्य में धान की खरीदी हो रही है। धान खरीदी का सिलसिला 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। कलेक्टर विनय लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक लेकर तेजी से उठाव के निर्देश दिए, इसके अलावा कुल खरीदी और उठाव की जानकारी ली एवं उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य अपने अंतिम पड़ाव की ओर है इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जारी किए गए टोकन के अनुसार उठाव करने के निर्देश दिए हैं।

शॉर्टेज, मिलर्स टैगिंग एवं अन्य तकनीकी समस्या
इस दौरान राईस मिलर्स ने शॉर्टेज, मिलर्स टैगिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप अतिशीघ्र धान उठाव कर लिया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, खाद्य अधिकारी अजय यादव, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष डड़सेना, उपायुक्त सहकारिता द्वारिकानाथ एवं जिले के राइस मिलर्स मौजूद रहे।

  • Related Posts

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    FARMING; धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़, छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर