APEDA;कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने रायपुर में एपीडा के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

0 किसानों एवं उत्पादक संगठनों को सशक्त बनाने तथा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करने की पहल

रायपुर, छत्तीसगढ़ को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन रायपुर में किया गया।

एपीडा के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा एपीडा एवं अन्य संगठनों के सहयोग से आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दूसरे संस्करण के दौरान किया गया। इसी अवसर पर चावल निर्यात पर आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का भी समापन हुआ, जिसमें जैविक चावल के निर्यात संवर्धन तथा नॉन-बासमती चावल, विशेषकर जीआई-टैग प्राप्त चावल किस्मों के निर्यात को बढ़ावा देने के उपायों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समृद्ध एवं विविध कृषि-परिस्थितिकी तंत्र से संपन्न छत्तीसगढ़ में अनेक उत्पादों के निर्यात की व्यापक संभावनाएँ हैं। इनमें उच्च गुणवत्ता वाली नॉन-बासमती धान की किस्में तथा भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त उत्पाद जैसे जीराफूल चावल और नागरी दुबराज चावल शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में अमरूद, केला, ड्रैगन फ्रूट, कटहल, सीताफल, टमाटर और खीरा जैसी विभिन्न फल एवं सब्जियाँ, साथ ही महुआ, इमली, औषधीय एवं जड़ी-बूटी पौधों जैसे महत्वपूर्ण लघु वनोपज का उत्पादन होता है, जो वैश्विक बाजारों में राज्य की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सशक्त अवसर प्रदान करते हैं।
रायपुर में एपीडा के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह कार्यालय किसानों, उत्पादक समूहों, सहकारी संस्थाओं और निर्यातकों को निर्यात पंजीकरण, परामर्श सेवाएँ, बाजार खुफिया जानकारी, प्रमाणन सहायता, निर्यात सुविधा, अवसंरचना विकास तथा बाजार संपर्क जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। हाल ही में रायपुर स्थित एपीडा क्षेत्रीय कार्यालय ने छत्तीसगढ़ से कोस्टा रिका और पापुआ न्यू गिनी को फोर्टिफाइड राइस कर्नेल्स के निर्यात को भी सफलतापूर्वक सुगम बनाया है।

  • Related Posts

    FARMING; रबी अभियान 2026 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू, कृषि मंत्री नेताम 29 सितंबर को होंगे शामिल

    रायपुर, रबी अभियान 2026 की तैयारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए ’’राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन’’ का आयोजन 28 और 29 सितंबर को नई दिल्ली स्थित…

    IGKV; तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ आज, देश भर के 1500 से अधिक युवा कान्क्लेव में शामिल होंगे

    0 सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी होगा रायपुर, छत्तीसगढ़ के युवाओं में नवचार, उद्यमिता विकास एवं प्रौद्योगिकी के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर