PADDY; धरसीवां में 200 क्विंटल धान व वाहन जप्त,राइस मील को किया गया सील

0 सर्तक ऐप से निगरानी, धान खरीदी में अनियमितता पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
रायपुर, आज धरसीवां विकासखंड के ग्राम दोंदेकला स्थित प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति में संयुक्त जांच दल द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान पीडी राइस मील के संचालक श्रीमती नूतन अग्रवाल, पति प्रदीप अग्रवाल से संबंधित 500 कट्टा (200 क्विंटल) धान एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 04 JE 0813 को जप्त एवं राइस मील को सील किया गया। सर्तक ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तीन दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जिले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो पा रही है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी एवं उठाव की निगरानी के लिए राज्य शासन द्वारा इस वर्ष सर्तक ऐप के माध्यम से नई तकनीकी व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत धान खरीदी एवं परिवहन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। जीपीएस तकनीक से वाहनों की ट्रैकिंग की जा रही है तथा संवेदनशील उपार्जन केंद्रों में लगाए गए कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी मंडी अधिनियम के अंतर्गत अनियमितताओं पर धान जप्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है।

इस संबंध में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि सर्तक ऐप से प्राप्त शिकायतों पर आगामी तीन दिनों के भीतर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की जाएगी। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित राइस मिलों को काली सूची में डालने एवं आवश्यकतानुसार सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ACTION;सहकारी बैंक की 30 करोड की अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR, ईडी जांच के साथ विभागीय कार्यवाही भी

    *कृषि मंत्री रामविचार नेताम की सकारात्मक पहल, ईडी जांच का किया स्वागत* रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज तथा रामचंद्रपुर क्षेत्र की…

    PMKSN; पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि 23वीं क‍िस्‍त आज, आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

    नईदिल्ली, इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’