PADDY; चार जिलों में 30 हजार क्विंटल धान जब्त, 86 वाहन पकड़े गए, अब राइस मिलें निशाने पर

 0 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने राज्यभर में सख्त कार्रवाई

रायपुर, राज्य के चार जिलों बलरामपुर, जशपुर, सक्ती एवं जांजगीर-चांपा में 13 जनवरी 2026 को व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों में कुल लगभग 30,490 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, जबकि 86 से अधिक वाहन अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए। अब राइस मिलों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

राज्य शासन के निर्देश पर जिलों में धान के कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, भंडारण, खपत एवं उपार्जन केंद्रों में पुराने अथवा गैरकानूनी धान की बिक्री के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

बलरामपुर जिले में अंतरराज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के तहत अब तक कुल 129 प्रकरणों में 20,426.49 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। इस दौरान 83 वाहन जब्त किए गए। साथ ही चांदो धान उपार्जन केंद्र में 65 बोरी अवैध धान बेचने के प्रयास पर त्वरित कार्रवाई की गई।

जशपुर जिले में विकासखंड बगिया स्थित वेदांश राइस मिल में जांच के दौरान 9,700 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर राइस मिल को तत्काल सील कर दिया गया है। संयुक्त जांच दल द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच जारी है। सक्ती जिले में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 331 क्विंटल अवैध धान तथा ट्रक सहित कई वाहन जब्त किए गए।

  • Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार