REGISTRATION;तेलघानी उद्यमियों एवं तिलहन उत्पादक कृषकों का पंजीयन शुरु,पंजीयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेलघानी के परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लघु उद्यमियों एवं तिलहन उत्पादक कृषकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार एवं उन्नयन के उद्देश्य से वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड की स्थापना की गई है। बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू (राज्यमंत्री दर्जा) की विशेष पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तेलघानी व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों, तिलहन उत्पादक कृषकों, स्वसहायता समूहों एवं सहकारी संस्थाओं के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इस पंजीयन के अंतर्गत तेलघानी व्यवसाय करने वाले, तेल के सह-उत्पाद (जैसे औषधि आदि) का उत्पादन करने वाले उद्यमी तथा तिलहन उत्पादन से जुड़े कृषक बोर्ड कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक जानकारी के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण एवं जाति प्रमाण पत्र संलग्न कर कक्ष क्रमांक 23-24, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सामने, शास्त्री चौक, रायपुर (छ.ग.) स्थित बोर्ड कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक, सामान्य डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा किया जा सकता है। पंजीयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है।

बोर्ड द्वारा पंजीकृत तेलघानी उद्यमियों एवं कृषकों को कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित योजनाओं के माध्यम से उन्नत तेलघानी मशीनें एवं इकाइयां स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता तथा बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने में आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। तिलहन उत्पादन करने वाले किसानों को भी उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में बोर्ड द्वारा सहयोग किया जाएगा। इच्छुक नागरिक पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए बोर्ड के आधिकारिक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा सचिव, तेलघानी विकास बोर्ड के मोबाइल नंबर 7987878157 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    MEETING; राज्यपाल बोले-विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

    *निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी  की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों का कल्याण विश्वविद्यालयों की…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता अंजय शुक्ला समेत तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती