WILD LIFE; वन मंत्री केदार कश्यप ने शेयर किया सड़क पर बैठे तेंदुए का वीडियो, सीसीएफ बोले- फर्जी

जगदलपुर, बस्तर में इन दिनों तेंदुए और बाघ से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कभी केसलुर क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी का दावा करती वीडियो सामने आती है, तो कभी बाघ रेस्क्यू की फुटेज सोशल मीडिया पर तैरने लगती है। ताजा मामला बारसूर रोड का बताया जा रहा है, जहां रात के अंधेरे में सड़क के बीच तेंदुआ बैठे होने का एक वीडियो वायरल किया गया। इस वीडियो को खुद वन मंत्री केदार कश्यप ने भी शेयर किया, लेकिन अब वन विभाग ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है।

बता दें कि 16 जनवरी शुक्रवार को वन मंत्री केदार कश्यप ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “बारसूर मार्ग में तेंदुआ का शानदार दृश्य…”। वीडियो सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग इसकी सच्चाई जानने में जुट गए।

हालांकि, वन विभाग ने जांच के बाद इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वायरल फुटेज बस्तर क्षेत्र की नहीं है और इसका स्थानीय वन्यजीव गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है।

वन विभाग के अधिकारी आलोक तिवारी का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रामक वीडियो वायरल कर आम लोगों में डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी वन्यजीव से जुड़ी खबर या वीडियो को शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की पुष्टि के लिए सीधे विभाग या प्रशासन से संपर्क करें।

वन मंत्री के बाघ के रेस्क्यू का भी फर्जी वीडियो निकला था

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी बस्तर क्षेत्र में बाघ के रेस्क्यू करने वीडियो वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया में किया था, जिसे बाद में एसडीओ ने फर्जी करार दिया था। साथ ऐसे भ्रामक वीडियो प्रचारित करने वालों पर वन विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की बात भी कही गई थी।

  • Related Posts

    HB; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और भुगतान पर गृह निर्माण मण्डल की बड़ी पहल, ठेकेदार मंडल की विकास यात्रा के अभिन्न सहयोगी

    0 मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एवं आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की समीक्षा बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा निर्माण कार्यों…

    ELECTRICITY; स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिलने का दावा, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन भी

    रायपुर, स्मार्ट बिजली मीटर के जरिये उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, बिजली खपत की रीयल टाइम जानकारी तथा बिजली उपयोग का बेहतर प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’