ELECTION; राज्यसभा चुनाव की तैयारी शुरू, छत्तीसगढ समेत 10 राज्यों में अप्रैल में होंगे चुनाव

रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा चुनाव के अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है. अप्रैल में 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं. शुरुआती प्रक्रिया के तहत आयोग ने छत्तीसगढ समेत संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है. इसमें जरूरी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण चुनाव कराना जरूरी हो गया है. महाराष्ट्र में 7 सीटों पर चुनाव होंगे. इसके बाद तमिलनाडु में 6, पश्चिम बंगाल में 5, ओडिशा और बिहार में 4-4 सीटों पर चुनाव होंगे. असम में 3 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे.

इसके अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 सीटों पर चुनाव होंगे. हिमाचल प्रदेश में 1 सीट पर चुनाव होना है. ओडिशा में राज्यसभा के चार सदस्य मुन्ना खान, निरंजन बिशी, सुजीत कुमार और ममता मोहंत का कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है.आयोग ने राज्य चुनाव मशीनरी को समय रहते जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव सुचारू रूप से कराए जा सकें.

राजनीतिक दलों से उम्मीदवारों के चयन और अंदरूनी चर्चा में तेजी आने की उम्मीद है. चुनाव का पूरा कार्यक्रम जल्द घोषित किया जा सकता है.

  • Related Posts

    NHAI;तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, यातायात बेहतर बनाने पर जोर

    0रिंग रोड नंबर-1 के भाठागांव क्षेत्र में भी कार्रवाई रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा…

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा