EPFO;ईपीएस पेंशनधारकों के लिए शुरू की डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा

रायपुर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन—ईपीएफओ) ने कर्मचारी पेंशन योजना (एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम—ईपीएस) के पेंशनधारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के सहयोग से डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र—डीएलसी) जनरेशन की सुविधा प्रारंभ की है। यह सुविधा 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुई हैं।

इस नई व्यवस्था के तहत अब पेंशनधारकों को अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक, डाकघर अथवा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डाक सेवक अथवा पोस्टमैन स्वयं पेंशनधारक के निवास पर जाकर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी अथवा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार करेगा।

छत्तीसगढ़ अंचल के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I जयवदन इंगले ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए पेंशनधारकों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से पेंशन भुगतान में किसी प्रकार का अवरोध नहीं आएगा और यह विशेष रूप से वृद्ध, बीमार, दिव्यांग एवं असहाय पेंशनधारकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का कस्टमर केयर नंबर 033-22029000

डोरस्टेप सेवा का लाभ लेने के लिए पेंशनधारक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अनुरोध दर्ज करा सकते हैं। अनुरोध प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र का डाक सेवक अथवा पोस्टमैन पेंशनधारक के निवास पर जाकर विवरणों का सत्यापन करेगा और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट करेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का कस्टमर केयर नंबर 033-22029000 है।

सेवा के लिए किसी को भी कोई राशि न दी जाए

ईपीएफओ ने पेंशनधारकों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि इस सेवा के लिए किसी को भी कोई राशि न दी जाए। भविष्य में डाक सेवक अथवा पोस्टमैन पेंशनधारकों को स्वयं फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा। किसी भी शिकायत की स्थिति में पेंशनधारक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शिकायत निवारण प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं। जयवदन इंगले ने सभी ईपीएस पेंशनधारकों से अपील की कि वे अपना वार्षिक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सहयोग से प्रारंभ की गई इस डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।

  • Related Posts

    PASSPORT; पंडरी से तेलीबांधा शिफ्ट हो रहा पासपोर्ट ऑफिस,नए दफ्तर में 6 अप्रैल से कामकाज शुरु होगा

    रायपुर, राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में सालों से चल रहा पासपोर्ट सेवा केंद्र अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। 6 अप्रैल से पासपोर्ट से…

    EPFO; सदस्यों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की पहली किस्त का वितरण इसी माह

    0 ईपीएफओ का निर्देश- सदस्यों एवं प्रतिष्ठानों को नियमों का करना होगा पालन, फेस ऑथेंटिकेशन है अनिवार्य नईदिल्ली, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त का लाभ माह…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां