RAILWAY; बैकुंठ–उरकुरा खंड के बीच चौथी रेल लाइन निर्माण परियोजना को रेल मंत्रालय की हरी-झंडी

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बैकुंठ–उरकुरा खंड (26.40 किमी) के बीच चौथी रेल लाइन के निर्माण को रेल मंत्रालय से स्वीकृति प्रदान की गई है । इस महत्वपूर्ण क्षमता संवर्धन परियोजना की अनुमानित लागत ₹426.01 करोड़ है ।

यह खंड बिलासपुर–रायपुर–नागपुर मुख्य रेल मार्ग का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मुंबई–हावड़ा उच्च घनत्व नेटवर्क  रूट में अवस्थित है । वर्तमान में इस रेलखंड में तीन लाइन परिचालन में कार्यशील है, जहाँ औद्योगिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि के कारण ट्रेनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है । इस महत्वपूर्ण रेल खंड में चौथी रेल लाइन के निर्माण से इस खंड में रेल परिचालन में उल्लेखनीय गतिशीलता आएगी, ट्रेनों का समयबद्ध एवं सुचारु परिचालन सुनिश्चित होगा तथा परिचालनिक बाधाओं में कमी आएगी । इससे न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि रेल परिचालन की विश्वसनीयता और दक्षता भी बढ़ेगी ।

वर्तमान में इस खंड की लाइन क्षमता रखरखाव ब्लॉक सहित 158 प्रतिशत है, जो वर्ष 2027 तक 171 प्रतिशत तक पहुँचने की संभावना है । इस परिप्रेक्ष्य में चौथी लाइन का निर्माण समय की आवश्यकता थी । यह परियोजना ऊर्जा, सीमेंट एवं खनिज कॉरिडोर के अंतर्गत चिन्हित की गई है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी ।

कचारगढ़ मेला के उपलक्ष में दरेकसा स्टेशन पर रायपुर जबलपुर रायपुर मूक माटी एक्सप्रेस का ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए कचारगढ़ मेला के उपलक्ष में दरेकसा स्टेशन पर रायपुर जबलपुर रायपुर (मूक माटी) एक्सप्रेस का ठहराव दिनांक 30 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक दिया जा रहा है। गाड़ी संख्या 11701  रायपुर -जबलपुर एक्सप्रेस दरेकसा स्टेशन पर 16:35 बजे आगमन कर 16:37 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर रायपुर एक्सप्रेस दरेकसा स्टेशन पर 11:11 बजे आगमन कर 11:13 बजे प्रस्थान करेगी।

  • Related Posts

    PASSPORT; अब नया पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई शुल्क दरें

    रायपुर, नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 100 से 2000 अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने द्वारा पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 के तहत एक नया सर्कुलर जारी कर 14…

    ROAD; निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित

    0 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी प्रवेश एवं निकास मार्ग किए बंद, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई रायपुर, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’