AWARD; गणतंत्र दिवस पर कृषिविवि. के उत्कृष्ट कृषि वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सम्मान

0 कुलपति डॉ. चंदेल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली

रायपुर, देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने समारोह में विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को सम्मानित किया। नारायणपुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की अधिष्ठाता डा रत्ना नशीने को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आधुनिक कृषि अनुसंधान एवं उन्नत प्रौद्योगिकी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों को भी छात्र हित में उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय रायपुर के एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं के बैंड समूह द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर प्रदेश का एक मात्र विश्वविद्यालय है जिसे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF)  में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के अंतर्गत 28वीं रैंक प्रदान किया गया है जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा में अग्रसर करने के लिए देश के लगभग 70 से अधिक अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एक एम.ओ.यू. किया है। वर्तमान में 3 स्नातक उपाधि, 20 विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि तथा 19 विषयों में पी.-एच.डी. की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों को विगत वर्ष राज्य सरकार, केन्द्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों तथा निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों द्वारा लगभग 33 शोध पत्र 8 से अधिक, 27 शोध पत्र 6-7 NAAS रेटिंग के साथ प्रकाशित किए गए।

इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ. कपिल देव दीपक सहित विश्वविद्यालय के संचालकगण, अधिष्ठातागण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पायल जायसवाल एवं डॉ. नियति पांडे ने किया।

  • Related Posts

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    FARMING; धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़, छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर