हत्या के आरोपियों से बदला लेने थाने में घुसी भीड़; मृतक के दोस्त और परिजन पुलिस से भिड़े, हुआ लाठी चार्ज

धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के  योगेश नेताम हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद मृतक के स्वजन व वार्डवासी बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। थाना का घेराव कर आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। तैश में आकर थाना के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को भगाया।

मकेश्वर वार्ड निवासी मृतक योगेश नेताम के हत्यारों की सिटी कोतवाली थाना में 24 अप्रैल को गिरफ्तारी हुई। इसकी खबर पाकर मृतक के स्वजन व वार्डवासियों की भीड़ थाना पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को अपने हवाले करने की मांग करते हुए उग्र हो गए।

सिटी कोतवाली थाना में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने अंदर प्रवेश करने की कोशिश किया। थाना के सामने माहौल खराब होता देख पुलिस अधिकारी व जवानों ने उच्चाधिकारी को जानकारी दी। घटना की खबर पाकर स्कार्पियों में लाठी से लैस होकर पुलिस जवान थाना में उतरे और लाठी लेकर थाना में उग्र लोगों की भीड़ पर लाठी चार्ज करते हुए भगाया। लाठी चार्ज से लोगाें की भीड़ भागी।

बताया जा रहा है कि इस लाठीचार्ज में घायल एक युवक को उपचार के लिए बठेना अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि मृतक योगेश नेताम के परिजन व वार्डवासियों की भीड़ थाना पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। माहौल खराब होता देख हल्का बल का प्रयोग कर लोगों को भगाया गया।

गत दिवस कारगिल गार्डन के पास फिल्मी स्टाइल में 10 से 12 युवकों ने युवक योगेश को घेर लिया और उसके साथ सभी ने जमकर मारपीट की। इतने में मन नहीं भरा, तो हाथ में रखे चाकू समेत अन्य हथियार से 20 से अधिक बार घोपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उस युवक को अस्पताल उपचार के लिए ले गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। 

  • Related Posts

    HC ‘सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं था…’, पत्नी की आत्महत्या के लिए डॉक्टर पति को ठहराया जिम्मेदार

    बिलासपुर. पत्नी की आत्महत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि लगातार ऐसा माहौल बनाना, जिसमें व्यक्ति को आत्महत्या के अलावा कोई…

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात