विशेषज्ञों का अनुमान-कोरोना की चौथी लहर का कहर 1 मई के बाद

रायपुर, कोरोना की चौथी लहर का पीक 1 मई के बाद आएगा। विशेषज्ञों ने तीनों लहरों और अभी चल रही चौथी लहर में होने वाले संक्रमितों की स्टडी के आधार पर ये अनुमान लगाया है कि मई महीना लगने के साथ ही केस कम होने शुरू होंगे। कोरोना के वायरस से अभी जिस तरह दो-तीन दिन में ही लोग स्वस्थ हो रहे हैं, उसी का एनालिसिस करने के बाद विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि संक्रमण की दर तेजी से कम होगी। वहीं, छत्तीसगढ़ में सोमवार को 482 नए संक्रमित निकले। रायपुर में सबसे ज्यादा 85 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

एक्टिव मरीजों की संख्या तीन हजार के पार हो गई है। संक्रमण दर 10% के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में संक्रमित होने वाले मरीजों की रिपोर्ट रोज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भेजी जा रही है। मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी भेजा रहा है। यहां अब तक जितने मरीजों की जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट प्राप्त हुई, उसे भी स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों से शेयर किया गया है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से कम मरीज मिल रहे हैं लेकिन संक्रमण 10 के पार पहुंच गई है। दो दिन के दौरान कम टेस्टिंग हुई है। टेस्टिंग बढ़ने से मरीज भी बढ़ेंगे।

10 अप्रैल के बाद से बढ़े मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 10 अप्रैल के बाद से जिस तरह तेजी से केस बढ़े हैं उसे कोरोना की चौथी लहर का असर माना गया है। अभी देश के ज्यादातर राज्यों में बीएक्सएक्स फैमिली का वैरिएंट सक्रिय है। इसके कई वैरिएंट हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस फैमिली का एक भी खतरनाक वैरिएंट किसी भी मरीज में नहीं मिला है। इसे भी विशेषज्ञ राहत मान रहे हैं।

  • Related Posts

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    MB; फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

    रायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….