LIQUOR; ‘महंगी होगी शराब-थोड़ी-थोड़ी पिया करो’ सरकार ने बढ़ाई आबकारी ड्यूटी, छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से और महंगी हो जाएगी शराब!

रायपुर, छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों से जुड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव किया है. 1 अप्रैल 2026 से शराब पर नई ड्यूटी दरें लागू होंगी. देशी और विदेशी दोनों शराब पर ड्यूटी टैक्स बढ़ाया गया है. नए ड्यूटी दर छत्तीसगढ़ के राजपत्र पर प्रकाशित कर दिया गया है.

इसमें विदेशी शराब की कीमत के हिसाब से अलग-अलग ड्यूटी तय की गई है. महंगी शराब पर अब टैक्स ज्यादा देना होगा। बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक पेय पर भी नई दरें लागू होंगी. सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए न्यूनतम ड्यूटी दर तय की गई है. शराब सप्लाई से पहले टैक्स का भुगतान अनिवार्य होगा.

प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब

बता दें कि इस नई आबकारी नीति 2026–27 के तहत एक और बड़ा बदलाव किया गया है. अब राज्य की सरकारी शराब दुकानों में शराब कांच की बोतल के बजाय प्लास्टिक बोतल में बेची जाएगी. सरकार का दावा है कि इससे ट्रांसपोर्ट आसान होगा और लागत में कमी आएगी. हालांकि, कीमतों पर इसका सीधा लाभ उपभोक्ता को मिलता नहीं दिख रहा.

  • Related Posts

    POLICE; बस्‍तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्‍तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है.…

    GOVT; बरसात से निपटने नगरीय निकायों को 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी, पार्षदों को नहीं रहेगी शिकायत

    0 मरम्मत-संधारण के लिए ही खर्च करा सकेंगे रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’