AIRPOR; बिलासपुर एयरपोर्ट अब ऑल-वेदर संचालन के लिए तैयार,केंद्र से मिली हरी झंडी

0 डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात

रायपुर, बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C–VFR से 3C–All Weather Operations (IFR) श्रेणी में उन्नत किए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व की उपलब्धि है। इस निर्णय से अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य संभव हो रहे हैं। उन्होने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन हेतु रक्षा मंत्रालय से आवश्यक भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय एवं निरंतर संवाद एक महत्वपूर्ण कड़ी रही, जिसके कारण यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार हो सकी।.
उन्होंने कहा कि ऑल-वेदर (IFR) संचालन की सुविधा मिलने से अब कोहरे, वर्षा अथवा खराब मौसम की स्थिति में भी विमानों का सुरक्षित संचालन संभव होगा, जिससे उड़ानों के निरस्तीकरण में कमी आएगी और यात्रियों का समय व सुविधा दोनों सुरक्षित रहेंगे। यह उन्नयन न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे संभाग और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए व्यापार, उद्योग, निवेश और पर्यटन के नए द्वार खोलेगा। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्राप्त होगी।
भरेगा। 

  • Related Posts

    UPI; 40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे!, यूपीआई चार्ज पर नीति आयोग के VC का बयान, मच गया बवाल

    नईदिल्ली, देशभर में अब UPI को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिसका ज्‍यादातर लोग व‍िरोध कर रहे हैं. यह बदलाव 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा…

    EPFO; पीएफ का अंशदान न जमा करने वाले संस्थानों पर ईपीएफओ ने की सख्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बहुत सारे ऐसे संस्थान चिन्हित हुए हैं जो अपने यहां के कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में अंशदान नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों पर कर्मचारी भविष्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर